Let’s travel together.

धरसीवां क्षेत्र के दिव्यांगों को निःशुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकिल का वितरण

0 568

जिपं अध्यक्ष व समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक ने किया वितरण

सुरेन्द्र जैन रायपुर

सोमवार को समाज कल्याण विभाग जिला रायपुर द्वारा कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला पंचायत कार्यालय के प्रांगण में धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया। जिला पंचायत रायपुर कि अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा तथा समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री भूपेंद्र पांडे की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं दिव्यांगजनों के परिजन उपस्थित थे।

समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री पांडे ने बताया कि जिन हितग्राहियों को ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया उसमें विकास खण्ड धरसींवा के विभिन्न ग्राम के दिव्यांग सदस्य क्रमशः ग्राम टेकारी कि माधुरी ठाकुर,ग्राम पथरी के घनश्याम बघेल एवम ग्राम कुथरेल के द्बारिका पाल शामिल है।

हितग्राहियों ने बताया कि अब ट्रायसाइकिल मिलने से उन्हें कहीं आने-जाने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शारीरिक कष्ट की वजह से कहीं आने-जाने में तकलीफ होती थी, अब वह दिक्कत नहीं होगी साथ ही जीने का राह भी आसान हो जाएगा। उन्होंने दिव्यांगो के लिए चलाई जा रही इस योजना के लिए सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मजदूरों की भारी किल्लत,50 गांवों में हर साल बाहर से बुलाने पड़ते हैं श्रमिक, 3 महीने यहीं पर रहकर करते हैं काम     |     40 डिग्री सेल्सियस तापमान में साइकिल से काशी तक श्रद्धा की अनोखी यात्रा,12 साल से जारी ‘कावड़’ का संकल्प     |     नॉर्थ जोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी “कॉप ऑफ द मंथ” से सम्मानित     |     धरसीवा टी आई की मूक प्राणियों के प्रति दया करुणा     |     भाजयुमो ने किया विपक्ष का पुतला दहन     |     बिना अनुमति पीडब्ल्यूडी सड़क खोदने पर एफआईआर की तैयारी     |     बिना परमिशन के रातों- रात पीडब्ल्यूडी की सर्किट हाउस रोड खोदी, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर बोले- हम कार्रवाई कर रहे     |     तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार     |     चंद घंटों में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811