Let’s travel together.

श्रावण मास के तृतीय सोमवार कों बाबा महाकाल की सवारी,तीन स्वरूपों में प्रजा का हाल जानने निकलेंगे

0 140

हेमेन्द्र्नाथ तिवारी उज्जैन 

श्री महाकालेश्वर की श्रावण/भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में तृतीय सोमवार 24 जुलाई को भगवान श्री महाकालेश्वर श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में , हाथी पर श्री मनमहेश के रूप में व गरूड़ रथ पर श्री शिव-तांडव रूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। उसके पश्चात भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जावेगी।

उसके बाद सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी। जहॉ क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जावेगा। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यीनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी का सजीव प्रसारण श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा।

सवारी के दौरान श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि, कृपया सवारी मार्ग में सडक की ओर व्यापारीगण भट्टी चालू न रखें और न ही तेल का कढाव रखें। दर्शना‍र्थी सवारी में उल्टी दिशा में न चलें और सवारी निकलने तक अपने स्थान पर खडे रहें। दर्शनार्थी कृपया गलियों में वाहन न रखें। श्रद्धालु सवारी के दौरान सिक्के , नारियल, केले, फल आदि न फैंकें। सवारी के बीच में प्रसाद और चित्र वितरण न करें। इसके अलावा पालकी के आसपास अनावश्यक संख्या में लोग न रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने की रीवा विधानसभा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा     |     व्यवहार न्यायालय सेमरिया की आवश्यकता और अधिकार है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम     |     गैरतगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार मकानों के टूटे ताले बाइक भी चोरी; सुधा सागर नगर को बनाया निशाना     |     यशपाल सिंह स्वर्णकार बने गैरतगंज जनपद पंचायत के नए सीईओ     |     ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811