Let’s travel together.

युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला, सीखो कमाओ चुनावी लॉलीपॉपी- डा बलवीर तोमर

0 102

अनुराग शर्मा सीहोर

अब जब विधानसभा चुनाव सामने हैं तो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को युवाओं की याद आ रही है, रोजगार की बातें कर रहे हैं। उन्हें प्रशिक्षण देने, आत्मनिर्भर बनाने का प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार को 18 साल से अधिक हो चुके हैं, कभी इन्हें युवाओं की याद नहीं आई, उनके भविष्य की चिंता नहीं सताई, अब जब सामने चुनाव हैं तो मुख्यमंत्री युवाओं को लुभाने के प्रयास में जुटे हैं इनका मकसद को उनका वोट हासिल करना भर है। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना सिर्फ चुनावी लॉलीपॉप है। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा बलवीर तोमर ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित इन 18 सालों में प्रदेश गर्त में चला गया है और मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला है। भाजपा शासन में सरकारी वेकेंसी नहीं निकलने के कारण बडी तादाद में पढे लिखे योग्य युवा ओवर ऐज हो जाते हैं। प्रदेश का युवा आज बेरोजगार भटक रहा है, जिसके हाथों में काम नहीं है। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 18 से 29 वर्ष आयु तक के युवा ही आवेदन कर सकते हैं। जबकि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की बडी आबादी भाजपा कार्यकाल में हो गई है। यह युवा योजना में अपात्र हो गए हैं। श्री तोमर ने कहा कि दरअसल यह योजना सिर्फ चुनावी लॉलीपॉप है। दरअसल सीएम शिवराज प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने में असफल साबित हुए हैं क्योकि इनकी कभी मंशा ही नहीं रही यह सरकार तो घोटालों और कमिशनखोरी की सरकार है। जब युवा रोजगार मांगते हैं तो इनके केन्द्रीय नेता पढे लिखे युवाओं को चाय और पकोडे बेचने की सलाह देते हैं। आज प्रदेश की पहचान घोटालों की रह गई है। व्यापम घोटाला, महाकांल मंदिर निर्माण घोटाला, पटवारी परीक्षा घोटाला, रिश्वत लाओ और नौकरी पाओ। मेहनत करने वाले युवाओं को नौकरी नहीं मिलती लेकिन रिश्वत देने वालों का सिलेक्सन हो जाता है। सीएम शिवराज ने प्रदेश में एक लाख नौकरियों का वादा किया था उनका हर वादा झूठा रहता है, युवाओं को नौकरी तो नहीं मिली, भाजपा नेताओं की जेबें कमिशनखोरी और रिश्वत में भरा रही हैं। झूठे वादे कर यह युवाओं को कितना भी लुभाने का प्रयास कर लें लेकिन अब प्रदेश का युवा समझ चुका है, वह इनके बहकाने में नहीं आएगा। प्रदेश की जनता ने कमलनाथ का अपना नेता मान लिया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हर युवा के हाथ में रोजगार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811