Let’s travel together.

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र विदिशा में दिव्यांगों की मनो स्थिति को  एनसीसी कैडेटो ने समझा

0 642

विदिशा।14 एमपी बटालियन एनसीसी विदिशा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद राणा के नेतृत्व में 150 से अधिक  एनसीसी कैडेटो ने आज  दिनांक 17 मार्च 2022 को 12:00 बजे दीक्षा निकेतन स्पेशल स्कूल  विदिशा में दिव्यांग छात्र / छात्राओं से मिलकर  उनकी भावनाओं को समझा । छात्रों के बीच कैडेटों को संबोधित करते हुए कर्नल अरविंद राणा ने कैडेटों को दिव्यांग बच्चों के साथ सहयोग करने एवं उनकी भावनाओं को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्हें उपेक्षित ना करते हुए समाज की मुख्यधारा में सम्मान के दृष्टिकोण से देखा जावे एवं उनके साथ सामान्य व्यवहार किया जाए।

संस्था के प्राचार्य संजीव कुमार जैन  ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं की मन:स्थिति का वर्णन करते हुए बताया कि इनमें अगर ईश्वर प्रदत्त कुछ कमियां होती हैं, तो इनकी कुछ इंद्रियां विशेष कार्य करती है, जिसके कारण इनकी समझ में अत्यंत आश्चर्यचकित वृद्धि होती है। उक्त कार्यक्रम में सूबेदार कुमेश बावनकर, सूबेदार विठ्ठल के, कैप्टन संजीव माथुर, लेफ्टिनेंट विनीता प्रजापति, लेफ्टिनेंट भरत सिंह चौधरी, सेकंड ऑफिसर हेमंत श्रीवास्तव के साथ पीआई स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मजदूरों की भारी किल्लत,50 गांवों में हर साल बाहर से बुलाने पड़ते हैं श्रमिक, 3 महीने यहीं पर रहकर करते हैं काम     |     40 डिग्री सेल्सियस तापमान में साइकिल से काशी तक श्रद्धा की अनोखी यात्रा,12 साल से जारी ‘कावड़’ का संकल्प     |     नॉर्थ जोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी “कॉप ऑफ द मंथ” से सम्मानित     |     धरसीवा टी आई की मूक प्राणियों के प्रति दया करुणा     |     भाजयुमो ने किया विपक्ष का पुतला दहन     |     बिना अनुमति पीडब्ल्यूडी सड़क खोदने पर एफआईआर की तैयारी     |     बिना परमिशन के रातों- रात पीडब्ल्यूडी की सर्किट हाउस रोड खोदी, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर बोले- हम कार्रवाई कर रहे     |     तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार     |     चंद घंटों में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811