Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

0 94

 

-रायसेन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने स्कूल चले हम अभियान का किया शुभारंभ

रायसेन -स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने रायसेन स्थित सीएम राईज स्कूल पाटनदेव में स्कूल चले हम अभियान कार्यक्रम का कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने स्कूल की विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद कर अपने स्कूल के दिनों के अनुभव साझा किए तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने गत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफल होने के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षा से उन्नति और विकास के द्वार खुलते हैं। बच्चे अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि उन्हें भविष्य में क्या बनना है और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि सीएम राईज स्कूल खोले जा रहे हैं जिनमें बच्चों को आधुनिक और उन्नत तकनीक से शिक्षा प्रदान की जा रही है। इनके अतिरिक्त पीएमश्री स्कूल भी खोले जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिले, किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए ‘‘मामा‘‘ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन और पाठ्यपुस्तकों का निःशुल्क प्रदाय किया जा रहा है। दो जोड़ी गणवेश देने के साथ ही पांचवीं और आठवीं पास कर छठवीं और नौंवी कक्षा में निर्धारित दूरी के शासकीय स्कूल में प्रवेश पर बेटा-बेटियों को निःशुल्क सायकिल की सुविधा प्रदान की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि कक्षा बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर लेपटॉप के लिए राशि दी जा रही है। यही नहीं अपने विद्यालय में कक्षा बारहवीं में सबसे ज्यादा नम्बर प्राप्त करने पर ई-स्कूटी की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में यह सब सुविधाएँ देने का उद्देश्य विद्यार्थियों का जीवन संवारना है। किसी ग्राम, कस्बे और नगर में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी विद्यार्थी पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें। साथ ही अपने आस-पड़ोस में यदि कोई बच्चा स्कूल नहीं जाता है तो उसे भी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, विधायक प्रतिनिधि श्री जमना सेन ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811