Let’s travel together.

शिवपुरी के खनियांधाना में पदस्थ एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

0 161

 

– पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियांधाना थाने में पदस्थ एएसआई सुकल मरावी ने थाने परिसर में स्थित आरक्षक के सरकारी क्वार्टर में सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली,जिससे उसकी मौत हो गई। पिछोर एसडीओपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुचने वाली है वही एएसआई के परिवार को इस मामले की सूचना दी गई है।

बताया जा रहा है कि जिस आरक्षक के कमरे में गोली मारी गई उस आरक्षक की नाइट ग्श्त में ड्यूटी लगी थी। एएसआई मरावी ने बीती रात अपने सिर में गोली मारी,घटना की जानकारी सुबह मिली,जब आरक्षक अपनी ड्यूटी से लौटकर गया था। बताया जा रहा है कि मृतक एएसआई की पत्नी भानुमति मारवी शिवपुरी सिटी कोतवाली मे पदस्थ हैं। एएसआई द्वारा अपने आप को गोली मारे जाने के बाद शिवपुरी जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

वहीं दूसरी ओर शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया ने बताया कि संबंधित एएसआई की मौत के बाद उनके शव का पीएम कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811