Let’s travel together.

गांधी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस से ज्यादा हुई पीजी की सीटें इस साल 264 सीटों पर मिलेगा दाखिला

42

भोपाल। गांधी मेडिकल कालेज प्रदेश का दूसरा ऐसा मेडिकल कालेज बन गया है, जहां पीजी सीटों की संख्या एमबीबीएस से ज्यादा हो गई है। जीएमसी में अब 264 सीटों पर पीजी पाठ्यक्रम के लिए दाखिला दिया जाएगा, जबकि एमबीबीएस की सीटों की संख्या 250 ही है। इससे पहले इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की 250 तो पीजी की 264 सीटें हो चुकी हैं। गांधी मेडिकल कालेज को मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा सीट बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है।

गांधी मेडिकल कालेज (जीएमसी) भोपाल में आगामी सत्र से पहली बार त्वचा रोग में एमडी कोर्स शुरू होने जा रहा है। इसी महीने एमडी-एमएस की 18 सीटें बढ़ गई हैं। इन पर 2022-23 के सत्र में दाखिला होगा। कुल 122 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके लिए भारत सरकार से 116 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रदेश में पीजी सीटों की संख्या बढ़कर 1627 हो गई हैं। इसमें सरकारी कालेज में 991 सीटें और निजी कालेजों में 636 पीजी सीटें हैं।

तीन साल में 300 पार हो जाएंगी सीटें

गांधी मेडिकल कालेज के डीन डा. अरविंद राय ने बताया कि कालेज में पीजी सीटों के उन्नयन का काम चल रहा है। अगल तीन सालों में जीएमसी में पीजी की 308 सीट हो जाएंगी। यानि हम हर साल देश को 308 विशेषज्ञ डाक्टर देंगे। पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए संसाधन बढ़ाने की जरूरत होगी। इसके लिए भारत सरकार से 116 करोड रुपए की राशि मिली है। इसी राशि से ईदगाह हिल्स में 192-192 सीट वाले दो छात्रावास बनाए जा रहे हैं। हमीदिया अस्पताल के पुराने भवन को गिराकर ओपीडी ब्लाक तैयार किया जाएगा। इसके अलावा एक छात्रावास हमीदिया अस्पताल परिसर में भी बनाया जाएगा।

बीएमएचआरसी में शुरू होगा एमबीबीएस

भोपाल मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में इसी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां पहले बैच में एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद साल दर साल सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से बीएमएचआरसी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए थे।

एम्स में इस बार 150 सीटों पर प्रवेश

एम्स भोपाल में इस बार एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ गई है। अब यहां 150 सीटों पर प्रवेश मिलेंगे। इससे पहले यहां एमबीबीएस सीटों की संख्या 125 थी। एम्स के निदेशक डा. अजय सिंह ने कहा कि संस्थान में मेडिकल एजुकेशन को लेकर बहुत काम किया जा रहा है, एमबीबीएस के अलावा पीजी और नर्सिंग कोर्स में भी सीट वृद्धि को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। एम्स में फिलहाल 22 विभागों में पीजी की 127 सीटें हैं। वहीं सुपरस्पेशिएलिटी कोर्स की 32 सीटें हैं।

फैक्‍ट फाइल

जीएमसी

– वर्तमान में सीटें 176

– इस साल बढ़ेंगी 88

– इस साल दाखिला होगा 264

– तीन सालों में बढ़कर होंगी 308

पुराने कालेजों में पीजी सीटें

अभी तक प्रदेश के छह पुराने कालेजों में पीजी सीटें थी। लेकिन अब धीरे-धीरे कुछ नए कालेजों में भी शुरू हुई हैं। इसमें रतलाम, विदिशा के कालेज हैं। हमीदिया के डा. आकाश सोनी ने बताया कि अब नए कालेज में भी पीजी कोर्स कि शुरूआत हो रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     ग्राम बालमपुर में  विशाल मेले का आयोजन,  बुंदेलखंडी राई फाग एवं स्वांग की होगी प्रस्तुति      |     गढ़ी में हुई शांति समिति की बैठक     |     उस्मानिया ख़लीफत, हैदराबाद का निजाम और सीक्रेट दस्तावेज,आखिरी खलीफा और महाराष्ट्र के खुल्दाबाद की वो,गुमनाम कब्र..-विवेक त्रिपाठी     |     बजट सत्र शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की शिष्टाचार भेंट     |     चिकित्सा शिक्षकों को पे-प्रोटेक्शन के लिये कैबिनेट प्रस्ताव प्रस्तुत करें:उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत  विधायक मुकेश टंडन ने किया वार्ड में घर पर संपर्क     |     भोपाल में किसान कांग्रेस आंदोलन ले दौरान घायल हुए जिले के कांग्रेस नेता     |     पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर को लिखा पत्र, माढर शाखा नहर एवं भाटापारा मुख्य नहर खोलने की मांग     |     केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने बनाया बहुउद्देश्यीय कृषि यंत्र का मॉडल, मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811