Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों की मांग,रिलोकेशन(स्थान्तरण)के बाद हो अतिथि विद्वानों की भर्ती

0 148

संवेदनशीलता दिखाते हुए अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करे सरकार

डॉ. अनिल जैन भोपाल

सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा देने वाले अतिथि विद्वानों ने फिर अपने नियमितीकरण भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रयास तेज़ कर दिए हैं।अभी हाल ही में अतिथि विद्वानों की चुनाव के कारण रुकी हुई भर्ती को विभाग ने फिर शुरू करने का कैलेंडर जारी किया है इस पर अतिथि विद्वान महासंघ के महासचिव डॉ अविनाश मिश्रा एवं डॉ दुर्गेश लसगरिया का कहना है कि पहले अतिथि विद्वानों को रिलोकशन(स्थानांतरण)का मौका मिलना चाहिए उसके बाद विभाग नई भर्ती करें। दोनों पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन से आग्रह किया है कि दूर दूर हजारों अतिथि विद्वान कार्य कर रहे हैं जबकि उन्ही के पास के जिलों में जगह खाली है कई महिलाओं के पास विभिन्न समस्या है इसको देखते हुए पहले कार्यरत अतिथि विद्वानों का स्थांतरण किया जाए फिर भर्ती करे सरकार।आखिर कब तक अतिथि विद्वानों का शोषण होता रहेगा??।
सहायक प्राध्यापक भर्ती नहीं है अतिथि विद्वानों के हित में
इधर अतिथि विद्वान महासंघ ने बकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की होने वाली सहायक प्राध्यापक भर्ती किसी भी प्रकार अतिथि विद्वानों के हित में नहीं है।संघ के मिडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने बताया कि 11 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उस समय के उच्च शिक्षा मंत्री वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महापंचायत में अतिथि विद्वानों के हित में कई एलान किए थे पर उस घोषणा के एक भी बिंदु पूरी नहीं हुई आज तक।आगे डॉ आशीष पांडेय ने बताया की उसी घोषणा में पीएससी में 25 प्रतिशत पद अतिथि विद्वानों के लिए,10 वर्ष उम्र में छूट,जितने नंबर का exm होगा उसमे 10 प्रतिशत अंक बोनस अतिथि विद्वानों को देने का इसके साथ ही 50 हजार फिक्स वेतन और रिटायरमेंट उम्र तक अतिथि विद्वानों की सेवा जारी रहेगी इन सबकी घोषणा हुई थी पर इनमे से कोई भी घोषणा वादा सरकार का पूरा नही किया गया। शासन प्रशासन से अनुरोध है कि तत्काल शिवराज सिंह चौहान जी एवं मोहन यादव जी की घोषणाओं पर अमल करते हुए संशोधित आदेश जारी करने की कृपा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811