Let’s travel together.

कर्नाटक में जैन संत की हत्या के बाद आक्रोश, जैन समाज ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन

0 124

 

– कर्नाटक के सीएम के नाम दिया गया ज्ञापन

– शिवपुरी में जैन समाज सड़कों पर उतरा, रैली निकालकर जताया विरोध

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कर्नाटक में जैन संत कामकुमार नंदी मुनिराज की हत्या के विरोध में मंगलवार को शिवपुरी में जैन समाज ने विरोध दर्ज कराया। शिवपुरी में जैन समाज के पदाधिकारियों और समाज बंधुओं ने एकत्रित होकर शिवपुरी में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर यहां पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया। जिसमें कर्नाटक सरकार से उक्त मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों पर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की गई है। मंगलवार को शिवपुरी में जैन समाज के लोग हाथ में बैनर पोस्टर लेकर सड़कों पर आए और यहां पर रैली निकाल कर के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन दिया। जैन समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जैन संत की हत्या पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज के लोगों ने मुनिराज की हत्या की साजिश का पूरा खुलासा जल्द से जल्द करने, मुकदमा फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने, जैन संतों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, जैन धर्म तीर्थ सुरक्षा हेतु जैन संरक्षण बोर्ड की स्थापना सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811