Let’s travel together.

तेज रफ्तार पिकअप स्कूटी को रौंदते हुए पलटी फंसने से किशोर की मौत

59

बालाघाट,वारासिवनी। वारासिवनी से खैरलांजी मुख्य मार्ग पर ग्राम मेंहदीवाडा में रविवार की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को रौंद दिया और सड़क के दूसरे किनारे पर पलट गई। स्कूटी में सवार एक किशोर के पिकअप में फंसने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिकअप चालक घटनाकारित करने के बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में मौकास्थल पर भीड़ लग गई और इसकी सूचना वारासिवनी थाना पुलिस को दी गई।

माता-पिता यात्रा पर गए हुए हैं

आयुष पिता अनीश संचेती 17 वर्ष वार्ड नंबर 14 वारासिवनी निवासी के माता-पिता यात्रा पर गए हुए हैं, जिससे आयुष संचेती मेंहदीवाड़ा में स्थित राइस मिल में काम देखने रात्रि में गया हुआ था। राइस मिल से स्कूटी क्रमांक एमपी 50 एसए 3274 में सवार होकर लौट रहा था और जैसे ही वारासिवनी से खैरलांजी मुख्य मार्ग पर पहुंचा ही था कि वारासिवनी से रामपायली की ओर जा रही पिकअप क्रमांक एमएच 35 के 7860 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में उसकी घटनास्थल मौत हो गई।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने बताया कि रविवार की रात्रि में पिकअप की टक्कर से हुई एक किशोर की मौत के बाद शव को बरामद करके सिविल अस्पताल वारासिवनी में लेकर फ्रिजर में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने बाद ही पोस्टमार्टम हो पाएगा।

इनका कहना

ग्राम मेंहदीवाडा में एक पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की रविवार की रात्रि साढ़े आठ बजे मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन भी पलट गया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर शव बरामद कर सिविल अस्पताल वारासिवनी में फ्रिजर में रखवा दिए है। मृतक के परिजनों के आते ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

शंकर सिंह चौहान, थाना प्रभारी, पुलिस थाना वारासिवनी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811