Let’s travel together.

पहले छेड़छाड़ के आरोप लगाए बाद में दो युवकों को चप्पलों की माला पहनाकर और मूंह पर कालिख पोत कर जुलूस निकाला, सात पर मामला दर्ज

0 96

 

– पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्त्तार

– युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वरखाड़ी गांव के रहने वाले सात लोगों पर दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सात आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया गया है।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की दोपहर वरखाड़ी गांव में कुछ लोगों ने अर्जुन जाटव और संतोष केवट नाम के दो युवकों को लड़कियों की छेड़खानी करने के आरोप में पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने मिलकर युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी थी इसके बाद दोनों युवकों के गले में चप्पलों की माला डाल दी थी। ग्रामीण इतने पर भी नहीं रुके थे ग्रामीणों ने मल (मैला) उनके मुंह में भर दिया था। साथ ही उनके कपड़ों पर भी लगा दिया था। इसके बाद दोनों युवकों का जुलूस निकालते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।
दोनों युवकों के साथ बरते गए अमानवीय व्यवहार और उनके साथ मारपीट करने वाले सात खिलाफ पुलिस आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मगरौनी चौकी प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि दोनों पीड़ित युवकों की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने वरखाड़ी गांव के रहने वाले अजमत खान, वकील खान, आरिफ खान, शाहिद खान, इस्लाम खान, रहीशा बानों, साइना बानों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। एक आरोपी वकील खान को छोड़कर सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। फरार वकील खान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यहां पर छेड़छाड़ का मामला जांच में सही नहीं पाया गया। इसलिए एक पक्ष पर ही कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811