Let’s travel together.

बारिश शुरू होते ही शिवपुरी शहर में निकल रहे हैं सांप और मगरमच्छ

0 107

 

– शिवपुरी के रिहायशी इलाके में निकला 7 फीट का लंबा सांप, मचा हड़कंप

– वन विभाग ने रेस्क्यू दल बनाए, टीम के नंबर जारी किए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में बारिश शुरू होते ही रिहायशी इलाकों में सांप निकलने लगे हैं। शिवपुरी के रिहायशी क्षेत्र शिवा नगर में गुलाब शाह दरगाह के पास स्थित बरगद के पेड़ पर एक सात फीट का सांप निकल आया जिससे हड़कंप मच गया।
शहर के शिवानगर में सांप निकलने की घटना के बाद इसकी सूचना वन विभाग के अमले को दी गई। सूचना के बाद फॉरेस्ट कर्मी मौके पर पहुंचे और इसके बाद फॉरेस्ट कर्मियों ने इस सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ा ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवा नगर में तोमर परिवार के सामने स्थित बरगद के नीचे बने चबूतरे में सात फीट लंबा सांप निकल आया। सूचना मिलने पर आए वनकर्मियों ने सांप को पकड़ा और डिब्बे में बंद कर लिया। फॉरेस्ट कर्मियों के अनुसार यह घोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप था जो बहुत तेजी से दौड़ता है।

शहर में मगरमच्छों से भी परेशान हैं लोग-

शिवपुरी शहर में बारिश शुरू हो जाने के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। शहर के कई रिहायशी इलाकों में सांप निकल रहे हैं। इसके अलावा मगरमच्छ भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवपुरी शहर के नाले माधव नेशनल पार्क की सांख्य सागर झील से मिले हुए हैं। इस झील से मगरमच्छ नालों के सहारे शहर में आ जाते हैं। बीते 5 दिन पहले ही चार स्थानों पर मगरमच्छ निकले थे जिन्हें वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया।

वन विभाग ने रेस्क्यू दल बनाए, टीम के नंबर जारी किए-

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस समय मौसम में बदलाव आया है। बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश के इस दौर में सांप और मगरमच्छ निकालना आम बात है। फिर भी वन विभाग द्वारा लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू अभियान की टीम के कर्मचारियों के नंबर जारी किए गए हैं जिस पर लोग फोन करके मदद ले सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811