Let’s travel together.

संभागायुक्त ने की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा

0 87

– नगरीय क्षेत्र में नालों की सफाई ,जलभराव न हो आदि सुनिश्चित करें

 भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
संभागायुक्त मालसिंह ने संभाग के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वच्छ भारत अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करें और बारिश में जलभराव रोकने के लिए नगरीय क्षेत्र में सभी नालों की सफाई आदि करके जल निकासी सुनिश्चित करें । संभाग आयुक्त कक्ष में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उन्होंने राज्य और केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की । बैठक में कमिश्नर मालसिंह ने निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में रेहड़ी पटरी वालों को 10-20 और 50 हजार के ऋण स्वीकृति के काम में तेजी लाएं और लक्ष्य अनुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएं । उन्होंने नगरीय क्षेत्र में बेघर व्यक्तियों को पट्टा वितरण के लिए जारी सर्वे कार्य की समीक्षा की और 15 जुलाई तक पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं । संभागायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि पात्र व्यक्ति छूटे नहीं और अपात्र व्यक्ति सूची में जुड़े नहीं यह सुनिश्चित होना चाहिए ।
संभागायुक्त ने अवैध कालोनियों को वैध करने के कार्य की भी समीक्षा की । बैठक में बताया गया कि ऐसी कालोनी जिन्हें वैध किया जाना है उनकी सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर लिया गया है । उन्होंने इस कार्य में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं । मालसिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराने के कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि जो आवास पूर्ण हो गए हैं उन्हें आवंटित किया जाए । उन्होंने निर्माणाधीन आवासों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कहा है । बैठक में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक भवनों के निर्माण की भी समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए हैं कि जहां जमीन आवंटन हो गई है वहां तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए ।
बैठक में नगरीय क्षेत्रों में सड़कों के कायाकल्प और अन्य निर्माण कार्यों को समय अवधि में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता के लिए निर्माण सामग्री का चलित लैब से समय समय पर परीक्षण करवाने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को रोस्टर बनाकर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए । बैठक में अमृत योजना के तहत स्वीकृत पार्क, जल संरचना, जल प्रदाय और सीवेज के 143 कार्यों की विस्तृत जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत करने के लिए कहा है । उन्होंने सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण भी त्वरित गति से करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811