Let’s travel together.

विजयपुरम कॉलोनी में जलभराव से बदतर हालात, नाराज जनता ने लगाई नगरपालिका से गुहार

0 123

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 
शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 11 में आने वाली विजयपुरम कॉलोनी गोकुलधाम में बारिश के बाद जलभराव से बदतर हालात हो गए हैं। यहां की जनता ने नगरपालिका के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए यहां पर हुए जलभराव की समस्या से निदान दिलाने की मांग की है।
विजयपुरम कॉलोनी व गोकुलधाम में रहने वाले बृजेश गुप्ता और सुनीता गुप्ता ने बताया कि यहां बारिश से कॉलोनी में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। उनके घर के यहां पानी भर गया है और आने-जाने में दिक्कत है। उन्होंने बताया कि उनके यहां पर 7 जुलाई से भागवत कथा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम होने हैं। इस दौरान इस जलभराव से आने जाने में परेशानी है। कॉलोनी के अन्य लोग भी इस जलभराव से परेशान हैं। कॉलोनी वासियों ने नगरपालिका से इस समस्या से निदान दिलाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवतियों को पीटने वाले एक मनचले का निकाला जुलूस, पुलिस ने जेल भेजा     |     प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय  पिताजी के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में माधवगंज चौराहे पर पुतला दहन     |     कृष्णा कॉम्प्लेक्स की नपती करने पहुंचे नगर पालिका अधिकारी, अब राजस्व विभाग करेगा सीमांकन     |     शरद पूर्णिमा पर आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर नाटिका और भजन संध्या हुई     |     हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में लीपापोती, 24 घंटे भी नहीं टिक पाई एमपीआरडीसी की गिट्टी     |     दीपावली की तैयारियां शुरू,मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं बनाने में जुटे कुम्हार,पारंपरिक कला से दे रहे आकर्षक रूप     |     शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |     मंत्री मुख्यमंत्री के घोषणा पर टिकी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की उम्मीदें     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर खीर वितरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811