Let’s travel together.

युवक को गोली मारी,हमलावर और घायल दोनो लापता, पुलिस तलाश में

0 467

उदयपुरा/रायसेन। नगर के राजमार्ग 44 बोरास रोड पर शनिवार को एक युवक को मारी गोली मारने की घटना हुई, हमलावर और घायल गायब घटना स्थल से गायब हो गया, घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी |मृतक की पहचान लखन नेमा के रूप में हुई है। वह जेल से पैरोल पर छूट कर आया था। बोरास घाट के मुक्तिधाम पर वह किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था। अंतिम संस्कार के बाद जैसे ही बाहर निकला अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। वह घायल होकर गिरा तो हमलावर उसे साथ ले गए।

शनिवार को उदयपुरा के बोरास रोड स्थित श्मशान घाट के सामने किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेरोल पर छूटे एक व्यक्ति पर गोली चलाई और उसे घायल स्थिति में कार में डालकर गायब हो गया। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि हमलावर ने लखन नेमा नामक व्यक्ति पर गोली चलाई, मौके पर खून और कारतूस का खाली खोखा मिला है। घायल और हमलावर की तलाश की जा रही है। मीणा ने बताया कि वर्ष 2009 में बाबा बजरंग दास की हत्या हुई थी, जिसमें लखन नेमा और बारेलाल नामक आरोपी को सजा हुई थी। लखन नेमा पेरोल पर बाहर आया था, जिस पर शनिवार को हमला हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811