Let’s travel together.

TODAY::राशिफल शुक्रवार 18 फरवरी 2022

0 529

मेष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ेगी। मनचाही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रत‍ि रुझान बढ़ सकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की वृद्धि होगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती है।

वृष राशि- माता का सानिध्य मिलेगा। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में सुधार होगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च बढ़ेंगे। रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें।

कन्या राशि- नौकरी में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे। पार‍िवार‍िक सुख में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिक स्थिति रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। संगीत में रुचि रहेगी।

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार के विस्तार में परिवार का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। माता-पिता से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में समस्या बढ़ेंगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे।

मकर राशि- परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा, लेकि‍न कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। अति उत्साही होने से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अधिकता रहेगी। क्रोध पर न‍ियंत्रण रखें।

मीन राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। आत्मसंयत रहें। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय वृद्धि होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811