Let’s travel together.

1 जुलाई को सिंह राशि में होगा मंगल का गोचर मेष राशि वालों को नौकरी में होगा फायदा

66

 हिंदू ज्योतिष विज्ञान में मंगल ग्रह को काफी असरदार ग्रह माना गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक 01 जुलाई 2023 को रात 01.52 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में मंगल को योद्धा और सेनानायक माना जाता है। मंगल का सिंह राशि में गोचर होने से जातकों के जीवन पर इसका गहरा असर होगा। चूंकि मंगल ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में विराजमान हो तो शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक मंगल ग्रह यदि मेष या वृश्चिक में बैठे हो तो जातकों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होते हैं।

मेष राशि वालों को सरकारी नौकरी में फायदा

मेष राशि में मंगल की स्थिति ऐसे लोगों के फायदेमंद होती है, जो सरकारी नौकरी में होते हैं। ऐसे जातकों को अप्रत्याशित रूप से लाभ प्राप्त होता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल को शक्तिशाली ग्रह माना जाता है जो कि साहस के कारक माने जाते हैं। मंगल ग्रह की कृपा के बिना किसी भी जातक को अपने करियर में सफलता नहीं मिल सकती है।

मीन राशि वालों मिलेगा मिला-जुला परिणाम

मीन राशि वालों के लिए मंगल लग्न कुंडली में दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं और फिलहाल गोचर होने के बाद छठे भाव में गोचर करेंगे। मीन राशि वालों को मंगल का गोचर मिला-जुला परिणाम दे सकता है। खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान वेतन वृद्धि व, प्रमोशन भी मिल सकता है। सरकारी नौकरी के इच्छुक जातकों की सरकारी नौकरी लग सकती है। मीन राशि के जातकों को व्यापार में भी अच्छा लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति के लिए यह समय अनुकूल होगा।

स्वास्थ्य को होगा फायदा

मंगल का सिंह राशि में गोचर मीन राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए फायदा दे सकता है। इस अवधि में बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। मीन राशि वालों को फायदा पाने के लिए मंगलवार के दिन मां दुर्गा की आराधना करना चाहिए और यज्ञ-हवन करना शुभ माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बालमपुर में वायु सेना परिवार कल्याण संस्था का सराहनीय प्रयास, गरीब परिवारों को किया गया निशुल्क कपड़ा वितरण     |     कयामपुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन, हुआ विशाल भंडारा     |     विपिन बिहारी महाराज की कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभायात्रा     |     नारी शक्ति वंदन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     यूजीसी काूनन के विरोध में शिवपुरी रहा बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं के बजट लाइव प्रसारण कार्यक्रम में हंगामा, कुर्सियां तोड़ी     |     केंद्रीय बजट 2026–27 का सीधा प्रसारण देखा–सुना, विकसित भारत के संकल्प को मजबूती     |     खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811