Let’s travel together.

गल्ला मंडी के पीछे स्मैक बेचने आए दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, 2 लाख 25 हजार की स्मैक जब्त

0 142

 

शिवपुरी जिले के करैरा पुलिस की कार्रवाई

– दो आरोपी गिरफ्तार

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के करैरा पुलिस ने 2 लाख 25 हजार रुपए की स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशीला कारोबार से जुड़े यह आरोपी बाइक पर सवार होकर गल्ला मंडी के पीछे स्मैक बेचने के लिए आए हुए थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से 15 ग्राम स्मैक जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार गल्ला मंडी के पीछे स्मैक बेच रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम को पहुंचाया गया था। जहां पुलिस टीम ने दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनकी तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 15 ग्राम स्मैक को जब्त किया गया। पुलिस पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम विवेक यादव पुत्र पवन यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम कारोठा दूसरे ने अवनीश यादव पुत्र उधम सिंह यादव उम्र 19 साल निवासी कारोठा बताया था। दोनों आरोपियों के पास से 2 लाख 25 हजार रुपए की कीमत की 15 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक बाइक को बरामद किया है।

एक माह के भीतर 20 लाख रुपए की स्मैक जब्त-

शिवपुरी जिले के करैरा थाना पुलिस बीते एक महीने में 20 लाख रुपए की स्मैक जब्त की है। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार ऐसे माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है जो इस कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि करैरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी बीते दिनों बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस कर रही है लगातार कार्रवाई –

शिवपुरी जिले में लगातार मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शिवपुरी जिले में करैरा, बदरवास और खनियांधाना पुलिस ने बीते दिनों कई आरोपियों को पकड़ा है और इनके पास से बड़े स्तर पर मादक पदार्थ जप्त किए गए हैं। खनियांधाना पुलिस ने तो बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां पर एक अंतराज्यीय गिरोह को पकड़ा था जिसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया का कहना है कि मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत करके आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना पुलिस का लक्ष्य है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811