Let’s travel together.

मध्य प्रदेश में 1477 लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को एक करोड़ 85 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि वितरित

115

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेशित एक हजार 477 बालिकाओं को एक करोड़ 85 लाख रूपये की स्कालरशिप का वितरण किया गया है।

एक अप्रैल 2007 में शुरू की गई है योजना

उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक अप्रैल 2007 में शुरू की गई इस अभिनव योजना का उद्देश्य बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकरात्मक सोच बनाना, बाल विवाह में कमी एवं लिंग अनुपात मे सुधार लाना, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य-पोषण स्तर में सुधार एवं शत-प्रतिशत शाला प्रवेश और ड्रापआउट में कमी लाना है।

उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी भी मध्‍य प्रदेश शासन ने ली

अब इस योजना के दायरे को बढ़ाते हुए बालिकाओं की उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी भी मध्‍य प्रदेश शासन ने ले ली है। बेटियों को उच्च शिक्षा के लिये 2 किश्त में 25 हजार रूपये दिये जा रहे हैं।

अब तक 44 लाख 82 बालिकाएं पंजीकृत

मध्‍य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में अब तक 44 लाख 82 बालिकाएं पंजीकृत हो चुकी हैं। लगभग 13 लाख 30 हजार बालिकाओं को छात्रवृत्ति के रूप में 366 करोड़ 21 लाख रुपये वितरित किए गए हैं।

लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायत

मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में अब ग्राम पंचायतों को लाडली लक्ष्मी फ्रेंडली घोषित कर एक नया आयाम जोड़ा गया है। लाडली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायत के लिये कई मानक तय किए गए हैं, जिसमें वर्ष में एक भी बाल विवाह नहीं होना पाया गया हो, लाडली बालिकाओं का शाला में शत-प्रतिशत प्रवेश हो, उनका पूर्ण टीकाकरण हुआ हो, कोई भी लाड़ली कुपोषित न हो, ग्राम पंचायत क्षेत्र में अपराध घटित न होना, शामिल है।

समाज में बदलाव की अगुआ बनेंगी

इस योजना ने जिन लाडली लक्ष्मियों की जिंदगी बदली है अब वह समाज में बड़े बदलाव की अगुआ बनेंगी। इसके लिये लाड़ली लक्ष्मी क्लब की संकल्पना को आकार दिया गया है। इन क्लबों मे शामिल बालिकाएँ अब बाल विवाह, हिंसा जैसे दुर्व्यवहारों के खिलाफ आवाज उठाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811