Let’s travel together.
nagar parisad bareli

प्रथम लोक अदालत का आयोजन शनिवार 12 मार्च को उज्जैन में

0 275

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

इस वर्ष की प्रथम लोक अदालत का आयोजन शनिवार 12 मार्च को जिला मुख्यालय एवं सभी तहसील मुख्यालयों पर किया जायेगा। लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश/सचिव अरविंद कुमार जैन ने पत्रकार वार्ता आयोजित की।
पत्रकार वार्ता में श्री जैन ने पक्षकारों से अपील की कि वे अपने राजीनामा योग्य लम्बित अथवा प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से राजीनामा के आधार पर प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं। जिला न्यायालय में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारियों के द्वारा न्यायालय में लम्बित प्रकरणों को चिन्हित कर प्रीसीटिंग की कार्यवाहियां दिन-प्रतिदिन की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि उक्त लोक अदालत में न्यायालय में लम्बित प्रकरण जैसे दीवानी, आपराधिक, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना, क्षतिपूर्ति दावा, पारिवारिक प्रकरण, भूमि अधिग्रहण, विद्युत प्रकरण, श्रम एवं रोजगार, मनी रिकवरी, समस्त राजीनामा योग्य प्रकरण, बैंक रिकवरी, बिजली, सम्पत्ति व जल कर सम्बन्धित प्रीलिटिगेशन आदि प्रकरणों का निराकरण सुलह और समझौते के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जो भी व्यक्ति लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरण का निपटारा कराना चाहते हैं वे सम्बन्धित न्यायालय या विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आकर सम्पर्क कर सकते हैं।चेक बाउंस के मामलों को लोक अदालत में यदि निपटाया जाता है तो अभियुक्त पर लगने वाले अर्थदण्ड में विशेष छूट दी जायेगी। श्री जैन ने जन-सामान्य से अपील की है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान तक उक्त लोक अदालत के लिये न्यायालय में लम्बित 6743 प्रकरण तथा प्रीलिटिगेशन के 6577 इस प्रकार कुल 13320 प्रकरण रखे जा चुके हैं और आगे भी दिन-प्रतिदिन प्रकरणों को रखा जा रहा है। तहसील न्यायालयों में भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित कर लोक अदालत के बारे में जानकारी दी जा रही है। इनका निराकरण जिला उज्जैन एवं समस्त तहसील न्यायालयों की कुल 40 खण्डपीठों के माध्यम से किया जायेगा।
श्री जैन ने जानकारी दी कि विधिक सेवा प्राधिकरण एक सेतु का काम कर रहा है। विगत कोविड महामारी के दौरान जिन लोगों को सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई थी, उनके प्रकरणों का निराकरण भी विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में डीएलओ दिलीपसिंह मुझाल्दा, व अन्य अधिवक्ता ओर स्थानीय पत्रकारगण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811