Let’s travel together.

पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाने सड़कों की शूरू हुई खुदाई

0 82

 

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांची में  पेयजल समस्या हमेशा से बनी रही तब इस स्थल पर पेयजल समस्या दूर करने शासन ने इस स्थल पर पहले हलाली डेम से पानी लाने की कवायद शुरू की परन्तु उसकी दूरी के मध्येनजर समीप से व्यवस्था जुटाई एवं वाटर प्लांट कार्य शुरू किया अब पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर पेयजल आपूर्ति करने विश्व बैंक की योजना अंतर्गत निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था तथा वाटर प्लांट लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है तथा इस योजना अंतर्गत घर घर पानी पहुंचाया जायेगा । इस कार्य की गति अब और बढ़ गई बसस्टेंड परिसर में लगभग एक वर्ष होने आए बसस्टेंड परिसर में पानी की टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है बताया जाता है इस योजना अंतर्गत पानी लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित एक नदी से लाया जाने की योजना है इस कार्यांन्त्रगत हेडगेवार कालोनी में वाटर प्लांट लगभग पूर्णतः की ओर है अब कार्य की गति बढ़ गई है तथा पाइप लाइन बिछाने का काम भी जोर-शोर से चल पड़ा है हेडगेवार कालोनी से पाइप लाइन बिछाने का काम अब बसस्टेंड परिसर में पहुंच गया बसस्टेंड परिसर की टूटी फूटी सड़कों की खुदाई कर पाइप बिछाने का काम चल पड़ा है तथा इसकी निकली मिट्टी को वहीं समतलीकरण किया जा रहा है वैसे तो इस स्थल के बसस्टेंड परिसर की सड़कें पहले से ही दलदली करण के लिए प्रसिद्ध है चुकी है गर्मी में इन सड़कों पर धूल के गुब्बारे उड़ते दिखाई देते हैं तथा इस बसस्टेंड पर बिकने वाली खाद्य सामग्री भी इससे दूषित हो जाती है तथा बारिश में बसस्टेंड सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है अब जो कसर बाकी रही थी उसको निर्माण एजेंसी सड़क खोदकर पाइप बिछाकर मिट्टी का समतलीकरण कर रही है जिससे बारिश में बसस्टेंड परिसर पूरी तरह दलदली करण का रूप ले लेगा तथा लोगों के साथ पर्यटकों का भी चलना दूभर हो जायेगा इतना ही नहीं बारिश होने पर पाइप लाइन पर मिट्टी बैठने से सड़क गड्ढे का रूप ले लेगी जिससे और अधिक दुर्घटना का अंदेशा बढ़ जायेगा तथा पूरा बसस्टेंड कीचड़ युक्त बन जायेगा तथा यहां आने वाले वाहनों से और अधिक दलदल हो जायेगी जबकि यह खुदाई सड़क किनारे की जाने की जरूरत बताई जा रही है परन्तु यहां जिम्मेदारों को देखने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है । जैसे तैसे इस स्थल के बसस्टेंड परिसर में सड़क निर्माण की स्वीकृति भी हो चुकी थी परन्तु यह सड़क निर्माण भी परिषद की अपनी खींचतान के चलते अधर में लटक कर रह गई जिससे बसस्टेंड पर व्यापारी वर्ग में आक्रोश बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ़ सड़क खुदाई कर पाइप लाइन बिछाने के काम ने भी लोगों में आग में घी डालने का काम कर दिया जिससे लोगों में शासन प्रशासन के विरुद्ध गुस्सा दिखाईं देने लगा है समय रहते लोगों के इस गुस्से को शांत नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव में इस गुस्से का खामियाजा भाजपा को भुगतने से इंकार नहीं किया जा सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811