Let’s travel together.

जननायक बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि मनाई

0 118

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान आदिवासी नेता जननायक  बिरसा मुंडा जी को चैनपुर में पुण्यतिथि पर कोटिश नमन किया गया ।सरपंच प्रतिनिधि पप्पू ठाकुर ने जननायक बिरसा मुंडा  के जीवन परिचय के बारे में बताया एव उनके बताए मार्गो में चलने के लिए ग्रामीणों को संकल्प दिलाया ऐसे जननायक महान स्वतंत्रता सेनानी आदिवासी नेता राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले जननायक  बिरसा मुंडा पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई गांधी जी से 42 साल पहले भगवान बिरसा मुंडा ने दिया था अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा भगवान बिरसा मुंडा ने 8 जनवरी 1900 को डोंबारी की पहाड़ियों से ब्रिटिशो की बरसती गोलियों के बीच नारे लगवाए थे गोरे अंग्रेजों वापस अपने देश चले जाओ ऐसे महानायक मातृभूमि की मुक्ति एवं उत्थान हेतु सदैव समर्पित रहे महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा जल जंगल जमीन के रक्षक हमारी संस्कृति के प्राण है अपने रक्त से सींचा है इस मिट्टी को भगवान बिरसा पूरे हिन्दुस्थान के भगवान है अंग्रेजों से आदिवासी अस्मिता की लड़ाई लड़कर  बिरसा मुंडा जी ने अपना पूरा जीवन देशहित और आदिवासी भाईयों के अधिकारों के लिए तथा सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया ऐसे महान लोकनायक स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी, गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष करने वाले आदिवासी संस्कृति एवं अस्मिता के रक्षक #भगवान_बिरसा_मुंडा जी उस समय अंग्रेजों से भिड़ा था जब विश्व पटल पर अंग्रेजो की हर तरफ तूती बोल रही थी। ऐसे अदम्य साहसी के सम्मान में सिर अपने आप झुक जाता है अंग्रेजों से आदिवासी अस्मिता की लड़ाई लड़कर  बिरसा मुंडा जी ने अपना पूरा जीवन देशहित और वनवासी भाईयों के अधिकारों के लिए तथा सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। ऐसे महान लोकनायक  बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर ग्राम चैनपुर में ग्रामीणों द्वारा उन्हें कोटि कोटि नमन किया गया
इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि पप्पू ठाकुर, खेत सिंह जी,होतीलाल जी, सुरेश बाबू,जसमन सिंह, देवी सिंह, चंदन उइके,सोनू मेहरा, कमल सिंह , कमलेश जी रविन्द्र यादव देवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |     गर्ल्स स्कूल में नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल का  विधायक डॉ. चौधरी ने किया लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति संस्था द्वारा 17 लेखक साहित्यकारों का किया गया सम्मान     |     सागर नाम की स्पेलिंग में संशोधन कर सही नाम दर्ज कराने का आह्वान     |     शासकीय भूमि पर 40–50 वर्षों से काबिज परिवारों ने विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी को सौंपा ज्ञापन     |     रायसेन तहसील कार्यालय में दलाली के आरोप, शाम ढलते ही सक्रिय होने का दावा; आम जनता के कामकाज पर उठे सवाल     |     चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |     सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता     |     सुशासन की सरकार में सरकारी कार्यालयों की ही बिजली गुल, पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान- वर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811