Let’s travel together.

पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर 84 लीटर डीजल चोरी कर ले गए आरोपी को गिरफ्तार कर डीजल जप्त किया

0 61

विदिशा। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर 84 लीटर डीजल चोरी कर ले गए आरोपी को गिरफ्तार कर डीजल जप्त किया है।पुलिस द्वारा जप्त डीजल की कीमत 9400 रुपये बताई गई है।
घटना के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत फरियादी धर्मेंद्र किरार पुत्र स्वर्गी लक्ष्मी नारायण किरार निवासी यात्रा पुरा चौराहा विदिशा द्वारा दिनांक 31मई को रिपोर्ट किया जिसकी रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में टी.आई. आशुतोष सिंह को टीम गठित कर टीम को पतारासी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखविर के बताए स्थान पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति चार प्लास्टिक की कैन अपने पास रखे खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे आरक्षक की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राहुल कुशवाह पिता पन्नालाल कुशवाह उम्र 29 साल निवासी कुशवाहा धर्मशाला के पास विदिशा का होना बताया जिसके कब्जे से 84 लीटर डीजल जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 379 भादवि में प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया ।

विशेष भूमिका- थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, प्र.आर. सुनील दुबे, आरक्षक सत्येंद्र रावत, आरक्षक राजकुमार, सैनिक राजपाल मुख्य भूमिका रही ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811