Let’s travel together.

वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

116

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर बुधवार को शोक जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की। जम्मू जिले में मंगलवार को वैष्णो देवी जा रही एक बस के पुल की ‘रेलिंग’ से टकराने के बाद खाई में गिर जाने के कारण 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 66 अन्य लोग घायल हो गए। बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, तभी जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच झज्जर कोटली इलाके में यह हादसा हो गया।

कटरा, त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी तीर्थस्थल के लिए आधार शिविर है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बस हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811