Let’s travel together.

बैतूल में मक्का से भरे ट्रक में लगी आग:ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

0 627

बैतूल । मुलताई-अमरावती सड़क पर शनिवार सुबह एक ट्रक आग का गोला बनकर दौड़ता रहा। ड्राइवर ट्रक को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगा। हवा के विपरीत दिशा में ट्रक ले गया। ट्रक को आग से घिरा जिसने भी देखा वह हैरान हो गया। आग की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी, फिर आग को बुझाया गया।

मौके पर पहुंचे फायरकर्मी मनोज सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही जानकारी मिली वे मौके पर पहुंच गए। और आग को बुझाया। ट्रक का ड्राइवर सीताराम यादव का कहना है कि वह बैतूल से मक्का भरकर अमरावती जा रहा था। पट्टन रोड पर इसमें अचानक आग लग गई। जिस वजह से इसका पिछला हिस्सा तेजी से जलने लगा।

मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिक अमित शाह ने बताया कि आग देखकर हमने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल कर इसकी सूचना दी। ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए ट्रक को हवा के विपरीत दिशा में चलाना शुरू कर दिया, जिससे ट्रक की आग से किसी को नुकसान न हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |     पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811