Let’s travel together.

भाजपा के तीन मंडलों की बैठक आयोजत

0 94

विदिशा। भारतीय जनता पार्टी की तीनों मंडल दुर्गा नगर वेत्रवती और वेश नगर मंडल की मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक भाजपा जिला कार्यलय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई बैठक का औपचारिक सुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश टंडन सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा विधान सभा संयोजक आनंद जैन सहित वरिष्ठ नेतागण ने दीप प्रज्वलित कर किया
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक सहसंयोजक, बूथ के अध्यक्ष सभी पार्षद सहित तीनो मंडल के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज की बैठक मे भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के बारे में विस्तार से बताया और आगामी चुनाव को लेकर हम आमजन तक अपनी बात को कैसे रखें ,हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन को मिल सके, हर बूथ स्तर तक संगठन की विचाराधारा की बात आपको पहुंचानी है कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भृम की जानकारी लोगों को कैसे दें, इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की, जिले के उपाध्यक्ष श्रवण व्यास जी ने संगठन का क्या मूल मंत्र होता है इस विषय पर विस्तार से बताया, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय जैन जी ने कहा 2003 की पहले की सरकारों ने प्रदेश प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं किया है जो भी कार्य हुए हैं वह 20 साल में हुए हैं, यह बात हमें लोगों को बताना है ,हम उस समय मेहनत करते थे जब सरकार नहीं हुआ करती थी आज तो हमारी सरकार है और आज हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है।

विधानसभा के प्रभारी आनंद जैन  ने प्रत्येक कार्यकर्ता से कहा कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी है वही सही मायने में पार्षद विधायक और सांसद जिता कर लाता है यह सभी को याद रखना है और मध्य प्रदेश में जीत हासिल हो और विदिशा विधानसभा की सीट सर्वाधिक मतों से जीते यह हमें प्रयत्न करना है, दुर्गानगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने मंडल के पदाधिकारियों को आज से ही काम में लगने का मंत्र दिया एवं सोशल मीडिया एवं अन्य किसी प्लेटफार्म पर गलत टिप्पणी ना करें यह जानकारी उन्होंने दी हमें सिर्फ आम जनमानस की सेवा करना है यही हमारी पार्टी का मंत्र है वेत्रवती नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे जी ने कहा हम वो कार्यकर्ता हैं जो प्रदेश और देश में सरकार लाकर देश में फैली अनिमितताओं को सही करा सकते हैं जैसे हमारी सरकार आई तो भगवान श्री राम का भव्य राम मंदिर बन रहा है कश्मीर से धारा 370 हटी है सर्जिकल स्ट्राइक जैसी करवाई हमारे देश के प्रधानमंत्री ने की है और यह सब आप सब की मेहनत से हुआ है।

जानकारी दुर्गा नगर मंडल के मीडिया प्रभारी सुनील साहू ने बताया किइस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश टंडन, जिला उपाध्यछ श्रवण व्यास विधानसभा संयोजक आनंद जैन , विजय जैन, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी संतोष शर्मा अरुणा मांझी सपना जैन मनोज पंजवानी नीरज कुशवाहा ज्योति शाह पंकज पांडे सुरेंद्र सिंह चौहान दिनेश कुशवाहा का स्वागत प्रशांत खत्री, प्रशांत शर्मा, राजू शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन बेस नगर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुशवाह ने एवं आभार दुर्गा नगर मंडल के महामंत्री रामप्रसाद पासी ने किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811