Let’s travel together.

चाणक्य नीति: हर रिश्ते में इन 3 बातों का रखें ध्यान, नहीं आएगी रिश्तों में खटास

0 162

आचार्य चाणक्य को राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक मुद्दों का गहराई से ज्ञान था। यही कारण है कि आचार्य चाणक्य की गिनती इतिहास के विद्वानों में की जाती है। चाणक्य के द्वारा बताई गई नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य ने एक नीति में प्रेम संबंधों के बारे में भी बताया है।

चाणक्य के अनुसार, किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उसे आजाद रखना जरूरी होता है। बंदिशों से जुड़े रिश्ते मजबूत नहीं होते हैं।
1. सम्मान में कमी- चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति सम्मान चाहता है। ऐसे में अपने जीवनसाथी के आत्म सम्मान को कभी भी चोट नहीं पहुंचानी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से रिश्ते कमजोर होने लगते हैं।

2. अभिमान की जगह नहीं- चाणक्य कहते हैं कि प्रेम संबंध में अभिमान की जगह नहीं होनी चाहिए। अहंकार में लोग अपना व्यक्तित्व भूल जाते हैं और अपने साथी को कम अहमियत देने लगते हैं। जिसके कारण रिश्ते में दरार आने लगती है।

3. दिखावे से बचें- प्यार में दिखावे की जगह नहीं होनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि प्रेम सादगी से भरा होना चाहिए। जो लोग प्रेम में दिखावा करते हैं, उनके प्रेम संबंधों में कुछ समय बाद दरार आनी शुरू हो जाती है। चाणक्य कहते हैं कि मजबूत रिश्ते के लिए उसका आजाद होना जरूरती है। चाणक्य के अनुसार, जिन रिश्तों में आजादी नहीं होती, वहां रिश्ते कमजोर होने लगते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811