Let’s travel together.

अद्भुत कार्यशैली, व्यक्तित्व और कृतित्व के धनी थे अर्जुन सिंह: सुरेश पचौरी

0 257

प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के रूप में अपनी विरासत बनाने वाले कद्दावर नेता स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने दाऊ साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया, कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला, बाद में दो मिनिट का मौन रखा गया
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि दाऊ साहब की कार्यशैली अद्भुत थी, वे बिरले व्यक्त्वि और कृतित्व के धनी थे। उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए। पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए एक आयोग बनाया, संस्कृति कला में रूचि होने के कारण उन्होंने भारत भवन का निर्माण करवाया, कार्यकर्ताओं के प्रति उनमें आदरभाव था, वे अजातशत्रु थे।

पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने दाऊ साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों के हितों का विशेष रूप से ध्यान रखा, दलित, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। भोपाल का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां उनके कामों की रोशनी न पहुंची हो। कार्यकर्ता ही उनकी शक्ति और संबल थे।

दाऊ साहब के साथ मंत्रीमंडल में रहे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने उनके संस्मरण को याद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल जैसे बड़े-बड़े पदों पर रहकर देश और प्रदेश में गरीबों के उत्थान, जमीन के पट्टे, तेंदू पत्ता, बिजली के फ्री कनेक्शन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर सराहनीय कार्य किये थे।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सैयद साजिद अली, महामंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान और महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने भी स्वर्गीय अर्जुन सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये। संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811