Let’s travel together.

दुष्कर्मी को फांसी व बुल्डोजर चलाकर मकान तोड़ने की मांग ने पकड़ा जोर

84

नरसिंहपुर। गाडरवारा में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को फांसी की सजा देने और उसके मकान पर बुल्डोजर चलाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार काे गाडरवारा में सर्व ब्राह्मण महासभा के साथ ही सभी वर्गो के लोगों ने एकजुट होकर घटना का विरोध जताया। आरोपित की संपति राजसात कर उसके मकान पर बुल्डोजर चलाने,फास्ट ट्रेक में प्रकरण लेकर जल्द से जल्द फांसी दिलाने की मांग के संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन दिया। साथ ही अधिवक्ताओं से भी मांग की गई कि वह दुष्कर्म के आरोपित की पैरवी न करें, उसे कठोर से कठोर दंड दिलाएं। शनिवार को दोपहर बाद सर्व ब्राह्मण महासभा एवं सभी वर्ग के प्रतिनिधियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर घटना का विरोध जताया। गाडरवारा में हुई अत्याधिक संवेदनशील दुष्कर्म की घटना की अतिशीघ्र विवेचना कर सनसनीखेज मामला घोषित कर आरोपित को कठोर से कठोर दंड से दंडित किए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन में नागरिकों ने कहा कि 18 वर्षीय युवती के साथ हुई घटना से हम सभी आहत हैं। उक्त युवती अत्यंत गरीब परिवार की है उसके पिता नहीं है परिवार में केवल मां एवं पीड़िता है। उक्त घटना में आरोपित राजेन्द्र कुचबंदिया ने रिवाल्वर दिखाकर बल पूर्वक वेहसी तरीके से उक्त युवती के साथ दुष्कर्म किया है। जिससे उस युवती के परिजन ही नहीं बल्कि गाडरवारा निवासी अत्याधिक दहशत में है। क्योकि यह घटना कभी भी किसी के साथ भी हो सकती है। क्योकि ऐसे दुष्कर्मी दंरिदे समाज में घात लगाए हुए बैठे है।

गुंडा प्रवृत्ति का है आरोपित:

नागरिकों कहा कि उक्त अपराधी अत्याधिक गुंडा प्रवृत्ति का है जिस पर अनेक अपराध दर्ज है। यदि उक्त अपराधी जेल से छूट गया या जमानत से रिहा हो गया तो निश्चित ही पीड़ित परिवार को बलपूर्वक भय में डालकर गंभीर वारदात कर सकता है या उसके खिलाफ हुए मामले के साक्षियों को प्रभावित कर सकता है। जिससे समाज में अत्याधिक दुष्कर्म के मामले होने की संभावना है। उक्त प्रकरण अत्याधिक संवेदनशील है इसलिए उक्त प्रकरण में आगे की अग्रिम कार्यवाही ठीक हो सके इसके लिए अतिशीघ्र मामले की विवेचना पूर्ण की जाए। चालान अतिशीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत करवाएं जिससे उक्त प्रकरण यथाशीघ्र साक्ष्य की कार्यवाही हो सके। यदि उक्त प्रकरण की विवेचना में अत्याधिक बिलंब होता है तो आरोपित एवं उसका परिवार पीड़िता व उसके परिवार को दबाब देकर संपूर्ण प्रकरण की विवेचना को दूषित कर सकता है। यह मामला फास्ट ट्रेक पर जाना चाहिए एवं मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आरोपित के मकान को बुल्डोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देते समय सभी धर्म के प्रतिनिधि एवं महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। महिलाओं ने कहा कि ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशीबाई चौहान का निधन     |     किसान के बेटे ने रचा इतिहास सिलवानी के कुलदीप साहू बने ‘मुख्यमंत्री फेलो’, श्योपुर कलेक्ट्रेट में संभालेंगे कमान     |     शिवपुरी में सेंट्रल बैंक में लूट की कोशिश, पिस्टल लेकर घुसे दो बदमाश     |     एमएलसी चुनाव: नागपुर ने ही रखी कांग्रेस की लाज ! -अजय बोकिल      |     सर्वर की सुस्ती से स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री में देरी, ग्रामीण परेशान     |     अर्नब तूफान के असर से बदला मौसम, सुबह से रिमझिम बारिश; धान की फसल पर संकट     |     तेज रफ्तार 407 वाहन ने भैंसों के झुंड को मारी टक्कर, एक पड़िया की मौत, 9 भैंसें घायल     |     सम्पूर्ण रायसेन जिले में कार्बाइड गन (कार्बाइड पाइप गन/देसी पटाखा गन) पर प्रतिबंध     |     राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में बैतूल बाजार विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान     |     साधु-बाबा बनकर पूजा के नाम पर 15 लाख की ठगी, आरोपी गुरूदयाल सिंह उर्फ दल्लू गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811