सी एल गौर रायसेन
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के द्वारा ग्रामीण अंचलों में अभियान से संबंधित शासन की 67 सेवाओं की जानकारी ग्रामों में पहुंच कर ग्रामीण जनों को प्रदान की जा रही है। जनसेवा मित्रों द्वारा गांव-गांव में घर-घर पहुंच कर ग्रामीण जनों को इन सेवाओं में लाभ लेने के लिए प्रेरित ही नहीं किया जा रहा बल्कि ग्राम चौपाल भी आयोजित की जा रही हैं। अभियान के चौथे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र राहुल लोधी ने बताया कि अभियान के क्रियान्वयन में कार्य करते हुए शनिवार को जन सेवा मित्रों ने साँची ब्लॉक के पठारी क्लस्टर के अंतर्गत सालेरा,कोटरा बनगंवा पंचायत में पहुंचकर नवाचार कर ग्रामीण जनों को योजनाओं की जानकारी दी।

जनसेवा मित्रों ने ग्रामों में चौपाल लगाकर, डोर-टू-डोर संपर्क किया। 67 योजनाओं के प्रपत्र को पंचायत भवन, आंगनबाड़ी सहित शासकीय भवनों, ग्राम के मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया ग्रामीण जनों के बीच प्रपत्रों को साझा किया। वहीं घर-घर पहुंचकर लाभ लेने की अपील की मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण का क्रियान्वयन 10 से 31 मई तक किया जा रहा है।जनसेवा मित्रों ने चलाया जागरुकता अभियान सीएम फैलो आदर्श दुबे के मार्गदर्शन में जन सेवा मित्रों द्वारा ये जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी 31 मई तक यह अभियान चलाया जाएगा। जन जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र राहुल लोधी,आशीष यादव,साधना चौहान उपस्थित रहे