Let’s travel together.

कर्नाटक के रुझानों से हर्षित कमल नाथ बोले अब नहीं चलेगी भाजपा की सौदेबाजी सज्जन वर्मा ने कहा- अब मप्र की बारी

102

भोपाल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल करती नजर आ रही है, वहीं उसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी उससे बहुत पीछे है। कर्नाटक में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से मप्र में पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कर्नाटक से मिल रहे चुनावी रुझानों पर कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ का बड़ा बयान आया है। कमल नाथ फिलहाल मुरैना में हैं। वहां उन्‍होंने पत्रकार वार्ता में कर्नाटक के रुझानों पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि अब तक के चुनावी रुझान से साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में बेहतर प्रदर्शन किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि कर्नाटक में हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा की तरह सौदे की राजनीति करने का प्रयास करेगी, परंतु इसमें वे सफल नहीं हो पाएंगे।

कमल नाथ ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार का दावा किया और कहा कि हालांकि सौदेबाजी भाजपा का डीएनए बन चुका है, परंतु इस बार मध्यप्रदेश में जनता कांग्रेस पार्टी को इतना बड़ा बहुमत देगी कि सौदेबाजी की राजनीति का कोई स्कोप नहीं होगा।

कर्नाटक में भी खुल गई मोहब्‍बत की दुकान – सज्‍जन वर्मा

कर्नाटक के रुझानों/नतीजों को लेकर कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री सज्‍जन सिंह वर्मा ने भी इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्ष व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के नतीजे आने लगे है। हिमाचल के बाद मोहब्बत की दुकान अब कर्नाटक में भी खुल गई। जल्दी ही ‘मप्र’ की तैयारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811