Let’s travel together.

एमए एमकाम एमएससी के परीक्षा केंद्र में बदलाव फिर से नया प्रवेश पत्र निकालें छात्र

117

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर ने स्नातकोत्तर की परीक्षाओं के लिए एकाएक परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है। स्नातकोत्तर की सोमवार 26 जून से परीक्षा प्रारंभ हो रही है। इस दौरान पांच कालेजों के करीब 274 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बदला गया है। अब उन्हें नया प्रवेश पत्र जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने कहा गया है।

छात्र अधिक होने से आई समस्या

उपकुलसचिव अभयकांत मिश्रा ने बताया कि पहले डीएन जैन कालेज में एमए, एमकाम, एमएसडब्ल्यू, एमएसी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। बाद में यहां छात्र संख्या अधिक होने की वजह से केंद्र बदला गया है। अब डीएन जैन में जिन पांच निजी कालेजों का केंद्र था उसे केशरवानी कालेज विजयनगर में स्थानांतरित किया गया है। अभयकांत मिश्रा ने कहा कि जिन कालेजों के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बदला है वे परीक्षा से पूर्व नया प्रवेश पत्र आनलाइन निकाल ले।

600 से ज्यादा विद्यार्थी से परेशानी

डीएन जैन कालेज में पहले विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर की सभी परीक्षाओं का केंद्र तय कर दिया था। जिस वजह से यहा बैठक व्यवस्था बिगड़ रही थी। इधर बीकाम की परीक्षाएं भी संचालित हो रही है ऐसे में दो बड़ी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करना संभव नहीं हो रहा था जिस वजह से प्रशासन ने परीक्षा केंद्र में बदलाव का निर्णय लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811