Let’s travel together.

बजरंग दल का देशव्यापी हनुमत शक्ति जागरण 9 मई को- मिलिंद परांडे

0 161

 

नई दिल्ली। बजरंग दल मंगलवार को देश भर में ‘कुमति निवार सुमति के संगी’ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के माध्यम से, हनुमत शक्ति का व्यापक जन जागरण कर, कांग्रेस सहित आतंकियो के पैरोकार अन्य संगठनों व देश विरोधी हिंदू द्रोही मानसिकता की सद्बुद्धि हेतु भगवान बजरंगबली का आह्वान करेगा।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने इसकी घोषणा करते हुए आज कहा है कि कर्नाटक कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र और उसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ, हिमाचल प्रदेश, व महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों में कांग्रेसी व कुछ अन्य हिंदू द्रोही नेताओं द्वारा बजरंग दल को प्रतिबंधित करने व इस देशभक्त संगठन की तुलना पीएफआई जैसे देशद्रोही, आतंकी व हिंसक संगठन से करना बहुत ही अपमान जनक है। हिंदू समाज निश्चित रूप से इस तरह के अपमान का लोकतांत्रिक सबक सिखाएगा।

उन्होंने कहा कि इन सारे नेताओं को क्या नहीं दिखता कि बजरंग दल देश भर में गौ रक्षा, कन्या रक्षा, रक्तदान, मठ मंदिर व धर्म रक्षा के साथ धर्मांतरण रोकने जैसे अनेक प्रकार के सेवा कार्यों में लगा हुआ है?

विहिप महा मंत्री ने सम्पूर्ण हिंदू समाज का आह्वान करते हुए कहा है कि बजरंगबली के भक्तों के अपमान के विरोध स्वरूप आगामी 9 मई को देश भर में हजारों स्थानों पर होने वाले इन हनुमान चालीसा कार्यक्रमों में से किसी ना किसी एक में अपने परिजनों, पड़ोसियों व मित्रों के साथ अवश्य शामिल होकर धर्म द्रोही शक्तियों को परास्त करने में अपनी सह भागिता सुनिश्चित करें।

न्यूज सोर्स-रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811