Let’s travel together.

अबोध बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को शेष बचे पूरे जीवनकाल के लिये आजीवन सश्रम कारावास

0 181

 

रायसेन।  न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश  राजकुमार वर्मा बेगमगंज जिला रायसेन द्वारा अपराध क्रमांक 45/2022, विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 28/2022, धारा 376AB भादवि एवं 5(एल)/6 पॉक्सो अधिनियम में निर्णय पारित करते हुये आरोपी राजा कुशवाह पिता रामकिशन कुशवाह निवासी ग्राम उषापुर को धारा 376एबी भादवि. के अंतर्गत दोषी पाते हुये शेष प्राकृत जीवन के लिए सश्रम आजीवन कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।उक्त प्रकरण में शासन की ओर पैरवी अपर लोक अभियेाजक श्री बद्री विशाल गुप्ता द्वारा की गई।

अभियोजन की कहानी संक्षेप में इस प्रकार है कि फरियादिया ने दिनांक 14/04/2022 को थाना बम्हौरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दिनांक को शाम 6 बजे करीबन उसकी बेटी (पीडिता) उम्र 8 वर्ष जो कि मानसिक रूप से कमजोर है, रोकर घर आई जब उसने व उसके पति ने रोने का कारण पूछा तो उसने इशारे से रोते हुये बोला कि आरोपी राजा कुशवाह ने उसके साथ गलत साथ काम किया जब उसने अपनी बच्ची के कपडे़ तथा अंडरगारमेंट देखे तो उस पर खून लगा हुआ था तब जाकर फरियादिया अपनी बच्ची को लेकर सिलवानी अस्पताल गई। घर आकर पुन: बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि कल आरोपी राजा कुशवाह उसे लेकर नदी पर ले गया था व हाथ के इशारे से बुरा काम करना बताया। जब बच्ची की तबियत ज्यादा खराब होने लगी तब जाकर फरियादिया द्वारा परिवारजन के साथ थाना बम्हौरी जाकर आरोपी राजा कुशवाह के विरूद्ध धारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई । जिस पर पुलिस द्वारा मामले को धारा 376एबी तथा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया । बाद विवेचना अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र माननीय अपर सत्र न्यायालय बेगमगंज के समक्ष प्रस्तु्त किया गया जिस पर जाकर आज दिनांक को 06/05/2023 माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी राजा कुशवाह निवासी ग्राम ऊषापुर को दोषी पाकर धारा 376एबी तथा 5/6 पॉक्सो अधिनियम में शेष प्राकृत जीवन के लिए सश्रम आजीवन कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदण्ड/ से दंडित किया गया । प्रकरण के विचारण के दौरान आरोपी जेल में निरूद्ध रहा।

न्यूज सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी
जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811