Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल 28 फरवरी सोमवार

0 245

मेष-कार्यक्षेत्र में आप लोगों के प्रिय बने रहेंगे। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। लेकिन आप समझदारी पूर्वक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ लेंगे।

वृष-पिता के व्यवहार से आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है। प्रेमी जन से आज कोई वायदा न करें। धर्म-कर्म को लेकर आडम्बर करने वालों की आलोचना होगी।

मिथुन-धन के मामलों को लेकर आपको समस्या हो सकती है। पारिवारिक सुख का भरपूर आनन्द लेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।

कर्क-कार्यक्षेत्र में आपके मार्गदर्शन से दूसरों को लाभ होगा। साझेदारी में नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं। महिलाओं को आज काफी प्रशंसा मिलने वाली है।

सिंह-आज अपने कार्यों को दूसरों के भरोसे न छोड़े। व्यवसाय में आपको बड़ा निवेश करना पड़ेगा। आप जिनसे अपेक्षा रखेंगे वो ही आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या-आज आपको बड़ी भागदौड़ करने से बचना चाहिए। सरकारी कार्यों को सावधानी पूर्वक करें। प्रेम सम्बन्धों में मिठास बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

तुला-बिना मतलब दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। लोगों को आपका उदार और सहयोगी व्यवहार काफी पसन्द आएगा।

वृश्चिक-सोशल मीडिया के माध्यम से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा। रुके हुये काम तेजी से पूर्ण होंगे। अनुभवी लोगों की राय लेकर काम करना हितकारी होगा।

धनु-आप धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कठिन परिस्थितियों में मित्र काम आयेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द लेंगे। सम्पत्ति विवादों में उलझन बढ़ सकती है। दिन सामान्य फलदायी रहने वाला है।

मकर-अपनी जिम्मेदारियों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहें। मन काफी प्रसन्न रहेगा। दूसरों से अपनी तुलना न करें। मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

कुंभ-अनियमित दिनचर्या के कारण परेशानी होगी। विद्यार्थियों को करियर को लेकर बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिये। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी।

मीन-पुराने मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापारिक सम्बन्ध सुदृढ़ होंगे। जॉब में बदलाव करने का विचार बनायेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811