बिलासपुर। नगर निगम में शामिल होने के बाद सिरगिट्टी क्षेत्र में अवैध बेजा कब्जा शुरू हो गया है ग्रामीण का आरोप है कि कुछ लोग मिलकर उनकी पैतृक जमीन पर अवैध बेजा कब्जा कर लिया है साथी प्लाटिंग काटकर बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
सिरगिट्टी में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत कलेक्टर से की गई है। राजेंद्र पांडेय ने शिकायत कर बताया कि सिरगिट्टी में शांति बाई पति बुधराम के जमीन है। शांति बाई के नाम पर दर्ज भूमि को कुछ भू-माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा है। इस भूमि पर प्लॉटिंग किए जाने के पहले आवासीय उपयोग के लिए डायवर्सन नहीं कराया गया है। साथ ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के द्वारा आवासीय मद के लिए प्लॉटिंग किए जाने के संबंध में अनुमति नहीं ली गई है और न ही नगर निगम द्वारा किसी भी प्रकार से अनुमोदन किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मुक्तिधाम के पास हो रही अवैध प्लॉटिंग के संबंध में लेआउट भी पास नहीं कराया गया है। साथ ही शहर के मास्टर प्लान में दिए गए शर्तों व नियमों का पालन किया गया है। भू माफिया द्वारा अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग से राज्य सरकार व नगर निगम को राजस्व की हानि हो रही है। अव्यवस्थित रूप से किए जा रहे अवैध प्लॉटिंग से भविष्य में विभिन्न प्रकार की समस्याओं क्षेत्र में रहने वालों को सामना करना पड़ेगा। इसलिए भू माफिया द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग को रोका जाए और भूमि स्वामी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर के साथ ही नगर निगम आयुक्त और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के साथ ही खसरा की छायाप्रति भी दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.