Let’s travel together.

भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर डीजीपी की सख्त कार्रवाई,निलंबित कर 800 किलोमीटर दूर भेजा

0 141

रजनी खेतान

भोपाल। प्रदेश के पुलिस महकमे में गड़बड़ी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देश पर भ्रष्टाचार करने वाले पुलिकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध शिकायतें मिल रहीं हैं उनको न केवल निलंबित किया जा रहा है बल्कि स्थानांतरण कर उन्हें 800 किलोमीटर दूर पदस्थ किया गया है। जिन पुलिसकर्मी पर ये कार्रवाई की गई है वे अब दूसरे जिलों में भेजे गए हैं। निलंबन अवधि में उन्हें संबंधित जिले की पुलिस लाइन में ही रहना होगा।

लोकायुक्त ने पकड़ा तो किया निलंबित, दूसरे जिलों में भेजा

उज्जैन में 6 अप्रैल को आरक्षक रवि कुशवाहा को लोकायुक्त पुलिस द्वारा घूस लेते पकड़े जाने पर उसे निलंबित कर सीधी मुख्यालय भेजा गया है। प्रकरण में थाना प्रभारी को भी जिम्मेदार मानते हुए थाना प्रभारी चिमनगंज मंडी जितेंद्र भास्कर को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।इसी तरह 28 मार्च को रीवा मे ट्रैफिक सूबेदार दिलीप तिवारी एवं आरक्षक अमित सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। इसके पश्चात डीजीपी के आदेश पर दोनों को निलंबित किया गया था। निलंबन के दौरान ही अब दोनों का मुख्यालय परिवर्तन कर सूबेदार दिलीप तोमर को रीवा से शाजापुर एवं आरक्षक अमित सिंह को रीवा से भिंड भेजा गया।

वहीं रीवा में 30 मार्च को रीवा जिले के समान थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता और उप निरीक्षक रानू वर्मा द्वारा होटल संचालक से पैसा मांगने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को मिली थी। लोकायुक्त को दबिश से पहले दोनों थाना छोड़कर भाग गए थे। डीजीपी के आदेश से अब निरीक्षक सुनील गुप्ता को रीवा से खंडवा एवं उप निरीक्षक रानू वर्मा को रीवा से टीकमगढ़ स्थानातरण किया गया है। इसी तरह रीवा जिले के मऊगंज के कार्यवाहक एएसआई राजकुमार पाठक को लोकायुक्त द्वारा पैसे लेते हुए पकड़ा गया था। डीजीपी के आदेश पर एएसआई को स्थानांतरित कर रीवा से बड़वानी भेजा गया। लोकायुक्त से रिपोर्ट मिलने पर पाठक को निलंबित किया जा चुका है। इस मामले में मऊगंज टीआई को भी लाइन भेजा जा चुका है।

गड़बड़ी करने पर हुआ सख्त एक्शन

मुरैना में साइबर सेल द्वारा गड़बड़ी करने की शिकायत मिलने पर एसआई सचिन पटेल प्रभारी साइबर सेल पर कार्रवाई की गई। एसआई पटेल को एसएएफ भेजकर धार पदस्थ किया गया। वहीं आरक्षक सर्वजीत सिंह को मुरैना से अलीराजनपुर, रवि पटेल को मंडला, अजीत जाट को बुरहानपुर तथा प्रशांत नरवरिया को मुरैना से झाबुआ पदस्थ किया गया है। इसी तरह यातायात थाना प्रभारी मुरैना अखिल नागर का थाने में शराब पीते हुए वीडियो प्रकाश में आने पर उन्हें तत्काल निलंबित किया गया तथा निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय परिवर्तित कर मुरैना से खरगोन दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811