Let’s travel together.

एसडीएम ने की लाड़ली बहना योजना की समीक्षा

0 248

गॉवों तथा वार्डो में बढ़ाई जाए कैम्पों की संख्या, फार्म भरने के कार्य में लाएं तेजी- एसडीएम श्री श्रीवास्तव

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

तहसील कार्यालय भवन में आयोजित तहसील स्तरीय समीक्षा बैठक में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव द्वारा जनपद पंचायत और नगर परिषद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्षा की गई। एसडीएम ने सीएमओ जनपद पंचायत महिला बाल विकास सहित अन्य अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एसडीएम श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, शासन की महत्वाकांक्षी योजना है तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा योजना संबंधी कार्यो में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए सभी अधिकारी उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता और लगन से निर्वहन करें। गॉवों तथा नगर के वार्डो में कैम्पों की संख्या बढ़ाई जाए तथा आवेदन भरे जाने के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि जल्द से जल्द सभी पात्र महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन जमा हो जाएं।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, बैंक सखी, मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों, जनअभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों सहित अन्य मैदानी अमले की भी ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने गॉवों तथा वार्डो में दीवार लेखन सहित अन्य माध्यमों से लाड़ली बहना योजना का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811