Let’s travel together.

कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

0 228

 

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

 प्रदेश संगठन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा म.प्र. की जिला इकाई रायसेन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अंतर्गत गठित समस्त तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं की उपस्थिति में प्रदेश के मुखिया मा. मुख्यमंत्री  के नाम जिला कलेक्टर एवं स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी/ तहसीलदार  के समक्ष उपस्थित होकर ज्ञापन पत्र सौंपा गया जिसमें प्रतिवर्ष मनाएँ जाने वाले वैशाख शुक्ल तिथि गंगा सप्तमी ( वर्तमान वर्ष 27 अप्रेल) पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव दिवस पर एक दिवसीय पूर्ण अवकाश घोषित करने की मांग की गई है l जिला अंतर्गत एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव के आह्वान पर प्रमुख रूप से जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,भूपेंद्र श्रीवास्तव (वरिष्ठ पत्रकार),प्रवीण श्रीवास्तव द्वारा जिला कलेक्टर महोदय रायसेन, राजीव खरे,सतीश सक्सेना एवं समाज बंधुओं द्वारा अनुविभागीय अधिकारी बेगमगंज, रामगोपाल श्रीवास्तव,सुनील श्रीवास्तव,राकेश श्रीवास्तव एवं समाज बंधुओं द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सिलवानी, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव जितेंद्र श्रीवास्तव एवं समाज बंधुओं द्वारा तहसीलदार महोदय उदयपुरा, राजेंद्र खरे, नीरज श्रीवास्तव एवं समाज बंधुओं द्वारा तहसीलदार देवरी सहित अन्य तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन के प्रथम चरण की कार्यवाही पूर्ण की गई l इस अवसर पर स्थानीय महासभा के पदाधिकारी एवं समाज बंधु अधिक संख्या में उपस्थित रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811