Let’s travel together.

युवाओं में फिट रहने की दीवानगी इंदौर के जिम में बढ़ रही भीड़

130

एक पुरानी कहावत है स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रहता है। इस कहावत का अर्थ अब इंदौरियों को भी समझ आने लगा है। यही वजह है कि अब यहां लोग खाने-पीने के अलावा फिटनेस की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसके चलते महिलाएं, पुरुष और युवाओं की भीड़ जिम में भी दिखने लगी है। सभी अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सचेत रहने लगे हैं।

अब हेल्थ इस वेल्थ के बोध वाक्य के साथ इंदौरी अपनी सेहत पर अपनी आमदनी का बड़ा ‘निवेश’ कर रहे हैं। कोविड के समय लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कई प्रयोग कर रहे थे। इस दौरान लोगों को एक्सरसाइज करने के फायदे भी पता चल गए।

यही वजह है कि अब हर कोई बाडी बिल्डिंग के लिए नहीं बल्कि फिटनेस के लिए जिम जा रहा है। जिम जाने वालों में 15 से 35 वर्ष आयु के युवा शामिल हैं। कई पैरेंट्स बच्चों को मार्शल आर्ट्स, जुंबा और एरोबिक्स के लिए जिम में भेज रहे हैं।

जिम के लिए इन बातों का रखें ध्यान

कई लोग जिम जाते हैं लेकिन डाइट को सही ढंग से फालो नहीं करते। इससे उनके शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। जिम करने के 40 मिनट पहले प्री डाइट जरूर लेना चाहिए। इसमें दो प्रतिशत कार्ब्स, एक प्रतिशत प्रोटीन शामिल होना चाहिए। इसके लिए अंकुरित चीजों का सेवन करें। चने, पनीर, अंडे के साथ ब्राउन ब्रेड और सैंडविच ले सकते हैं। अगर कुछ नहीं ले सकते तो काफी पीकर भी जिम के लिए जा सकते हैं। जिम जाइन करने के दौरान ही न्यूट्रीशनिस्ट से डाइट प्लान तैयार करवा लें।

महिलाओं में भी जिम की दीवानगी

एक्सरसाइज की बात करें तो महिलाओं का रुझान बढ़ रहा है। जिम जाने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है। वे सुंदर व स्वस्थ दिखने के लिए रोजाना जिम जा रही हैं। कई तरह की एक्सरसाइज में हिस्सा लेती हैं। जिम जाने से शरीर फिट रहता है और उम्र का पता नहीं लगता। साथ ही दिनभर ताजगी रहती है और दूसरे कार्यों को करने में मन लगता है।

देसी एक्सरसाइज युवाओं की पसंद

जिम में डंबल उठाने के बाद अब युवा देसी जिम की तरफ बढ़ रहे हैं। मशीनों के साथ बाडी बिल्डिंग के बजाय वे मुगदल और लट्ठ से प्रैक्टिस कर रहे हैं। जिम में अखाड़े भी बनाए जा रहे हैं। इन अखाड़ों को जिम में मिट्टी से तैयार किया जा रहा है। यहां रस्सी पर चढ़ना और फावड़े से मिट्टी की खोदाई करने जैसी एक्सरसाइज करवाई जा रही हैं। दंड लगाने का ट्रेंड भी काफी है। जो महिलाएं या पुरुष मानसिक और शारीरिक तनाव से जूझ रहे हैं वे योग को चुन रहे हैं।

अच्छी बाडी बनाने में काफी समय लगता है। लेकिन अधिकतर युवा जल्दबाजी में बाडी बिल्डिंग करना चाहते हैं, इसके लिए वे हैवी सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। इससे उनके शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। बाडी बिल्डिंग को समय देना चाहिए और नेचुरल चीजों को खाकर एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए। सप्लीमेंट फायदेमंद होते हैं लेकिन उसके लिए अच्छा वर्कआउट भी करना चाहिए। अगर वर्कआउट कम कर रहें और सप्लीमेंट ज्यादा ले रहें हैं, तो शरीर को नुकसान पहुंचेगा। – मनीष अडविलकर, सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर

पुराने समय में कहा जाता था कसरत करना लोहे के चने चबाने जैसा होता है। यह बात आज भी लागू होती है क्योंकि फिटनेस के लिए कई चीजों से मुंह मोड़ना पड़ता है। अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना होता है। पहले लोग जिम जाने को सिर्फ बाडी बिल्डिंग से जोड़ते थे लेकिन आज ऐसा नहीं है। अब लोग बाडी बिल्डिंग के बजाय सबसे अधिक फिटनेस के लिए जिम आते हैं। जिम करने से तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसी कारण लोग गंभीरता में जिम में आ रहे हैं। – मनीष आर्य, सेक्रेटरी इंदौर जिम एसोसिएशन

कई महीनों से वजन बढ़ रहा था और थकावट रहने लगी थी। आलस के कारण कोई भी काम करने में मन नहीं लगता था। इन सब कारणों से तीन महीने पहले ही जिम जाना शुरू किया। अब काफी फिट हो गई हूं और रूटीन भी अच्छा हो गया है। काम करने में मन लगता है। लक्ष्मी बघेल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811