Let’s travel together.

भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन बीना में करेगा 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

89

भोपाल। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन सागर जिले के बीना स्थित रिफायनरी के विस्तार और पेट्रोकेमिकल परियोजना में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इससे 15 हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई निवेश संवर्धन संबंधी मंत्रिपरिषद समिति ने कार्पोरेशन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रदेश में यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। परियोजना की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

प्रस्ताव के अनुसार गैसोलीन, डीजल, एटीएफ/जेट फ्यूल, पाली प्रोपाईलीन, बिटुमिन, बेंजीन आदि का उत्पादन किया जाएगा, जिसके वर्ष 2027-28 तक प्रारंभ होने की संभावना है। परियोजना की स्थापना से प्रदेश में पेट्रोलियम, केमिकल, पेट्रोकेमिकल के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा। कार्पोरशन को सरकार 15 साल तक सीजीएसटी में छूट देगी। पांच सौ करोड़ रुपये का बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा और प्रति यूनिट बिजली एक रुपये सस्ती मिलेगी।

मोहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र में होगा 150 करोड़ रुपये का निवेश

समिति ने नर्मदापुरम जिले के औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई में मेसर्स आयनाक्स एयर प्रोडक्ट लिमिटेड के 150 करोड़ रूपये का निवेश प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इस परियोजना की स्थापना से एअर सप्रेशन यूनिट से 200 टन प्रतिदिन क्रायोजेनिक मेडिकल एवं इंडस्ट्रियल गैस का उत्पादन किया जाएगा। इससे मेडिकल आक्सीजन की आपूर्ति सुगम हो जाएगी। बैठक में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811