Let’s travel together.

शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं से बीजेपी विधायक ने कहा कैसे शराब बंद करादें, हम तो खुद शराब के ठेकेदार

0 325

 

-जवाब सुनकर भड़की महिलाएं–वीडियो वायरल

तारकेश्वर शर्मा
मुरैना। शराबियों और शराब के ठेके से परेशान महिलाएं जब एक विधायक के पास शिकायत लेकर पहुंची तो विधायक का जवाब सुनकर महिलाएं भी सन्न रह गईं ।
मुरैना के जौरा से भाजपा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा शराब ठेकेदार हैं। यह बात खुद उन्होंने स्वीकारी। मुरैना के सांकरा गांव में शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर महिलाएं, विधायक के पास पहुंचीं थी। महिलाओं से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा- हम खुद शराब ठेकेदार हैं। बताओ कैसे बंद कराएं शराब ।
जवाब सुनकर भड़की महिलाओं ने भी सवाल कर दिया- बताओ, शराब का ठेका कितने में लिया और तुमको कितना मिलता है। इस बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विधायक ने बताया कि महिलाएं सांकरा में शराब बिकने की शिकायत लेकर आई थी। बोली कि शराब ठेका बंद करा दो। इस पर मैंने कह दिया कि हम खुद ही शराब ठेकेदार हैं, फिर कैसे बंद कराएं। शराब अवैध बिक रही होगी तो थानेदार को भेजकर बंद करा देंगे।

शिकायत करने पहुंची आक्रोशित महिलाएं विधायक से बोलीं- तुम शराब के ठेकेदार हो, तो हम क्या पागल हैं, जो मार खाएंगे और फिर बाद में हम मारपीट करेंगे तो तुम कहोगे कि महिलाएं मारपीट करती हैं,। इस पर विधायक बोले- सही बात है। महिलाएं फिर बोलीं- गिलास दे रहे हैं, पानी दे रहे हैं और घर में बैठकर पिला रहे हैं, यह कौन सा नियम है ।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल एमपी टुडे वीडियो की पुष्टि नहीं करता

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811