Let’s travel together.

नहर के बाजू में गड्ढा खोदने से पड़ोसी 2 किसानों के खेतों में भरा पानी, 9 एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद मुआवजे की मांग

0 412

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के सांची विकासखंड के ग्राम खोहा में सोनू पाल पिता रामस्वरूप पाल निवासी खोहा द्वारा हलाली नहर के बाजू में गड्ढा खोद दिया है। जिसमें गड्ढा में पानी ओवर होकर पड़ोसी किसान कारे लाल अहिरवार के 6 एकड़ भूमि की फसल एवं भैया लाल अहिरवार की 3 एकड़ फसल में जलभराव हो गया है। जिससे उनकी गेहूं की बोनी की गई हुई फसल नष्ट हो गई है। जिसकी शिकायत किसान कारे लाल अहिरवार एवं भैया लाल अहिरवार ने सलामतपुर थाने में शिकायत की है। किसानों की शिकायत पर सलामतपुर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच की जा रही है। वहीं दोनों किसानों ने जिला कलेक्टर एवं एसडीएम को एवं सिंचाई विभाग को आवेदन देकर नहर के बाजू में गड्ढा खोदकर पानी खेत में निकालने वाले किसान पर कार्रवाई एवं मुआवजे की मांग की है। दोनों किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे खेत पड़ोसी द्वारा नहर के बगल में गड्ढा खोद दिया है जिससे उस गड्ढे में पानी अधिक भरकर ओवर होकर हमारे खेतों में भरा गया है। बोनी की गई फसल में पहुंच गया है। जिससे दोनों किसानों की लगभग 9 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। हमने अपनी फसल में जो लागत लगाई थी वह भी बर्बाद हो गई है। हमारा साल भर का गुजर बसर फसल से ही होता है। ऐसे में फसल नष्ट हो जाने से हमारा परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। शासन से मुआवजे की मांग की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

31 अगस्त को नगर पालिका परिसर में मनेगा भव्य रक्षाबंधन पर्व     |     भाई-भाई के प्रेम में छिपी है जीवन की सच्ची साधना-मुनि श्री       |     राज्यस्तरीय कुडो प्रतियोगिता में इधिका ने जीता स्वर्ण पदक     |     भोर की भस्म आरती से गूंजा चारूवा का गुप्तेश्वर धाम, प्राचीन शिवालय में उमड़ी श्रद्धा     |     अयोध्या क्षेत्र महिला इकाई का हरियाली महोत्सव उत्साह, संस्कृति और महिला शक्ति का बना प्रेरणादायी उत्सव      |     सृजन के नन्हें प्रहरियों ने बदली समाज की तस्वीर, बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ खुद बने बदलाव की मिसाल     |     भाजपा नेताओं ने की नितिन गडकरी से भेंट     |     मोबाइल लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन के चित्रगुप्त मंदिर में राम कथा के सातवें दिन प्रभु श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावुक वर्णन     |     युवाओं के हाथ लगा सरकारों को झुकाने का मंतर ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811