24 घंटे बाद लोकेश को 50 फीट गहरे बोरवेल से बाहर निकाला गया चिकित्सकीय परीक्षण में बच्चे को मृत घोषित किया
विदिशा के लटेरी का मामला मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
देवेंद्र कुमार जैन
विदिशा। जिले के लटेरी तहसील के ग्राम खेरखेरि पठार गांव में मंगलवार को कच्चे बोरवेल में गिरे 7 वर्षीय बालक लोकेश अहिरवार को रेस्क्यू के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है।लगभग 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एन डी आर एफ, एस डी आर एफ के अलावा पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य आदि विभागों के अमले ने भरपूर कार्य किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
परिवार को 4 लाख की सहायता कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है ।