Let’s travel together.

एलपीजी सिलेंडर आज से हुआ सस्ता,जानें कितने घटे दाम

113

दिल्ली| दिल्ली में 19 किलो के व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम घट गए हैं। दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई है। अब यह सिलिंडर 2,028 रुपये में मिलेंगे। घरेलू सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं है।

देश की गैस कंपनियां हर माह की पहली  तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। पेट्रोलियम और तेल कंपनियों ने इस साल मार्च में व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में 350.50 प्रति यूनिट की दर से इजाफा हुआ था और घरेलू सिलिंडर की कीमत भी 50 रुपये प्रति सिलिंडर की दर से बढ़ी थी।

इस साल एक जनवरी को भी व्यावसायिक सिलिंडर में 25 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि हुई थी। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बीते साल सितंबर माह में आखिरी बार 91.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से घटे थे।

एक अगस्त 2022 को भी सिलिंडर के दाम में 36 रुपये प्रति यूनिट की दर से गिरावट आई थी। वहीं 6 जुलाई को व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में 8.5 प्रति यूनिट की दर से कमी की गई थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811