Let’s travel together.

सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है – प्रहलाद भारती

0 645

– नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सकारात्मकता पर कार्यशाला आयोजन किया

– ग्राम पिपरसमा में हुआ आयोजन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा ग्राम पिपरसमा में आयोजित सकारात्मक जीवन शैली, युवा कल्याण एवं फिट इंडिया पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बोलते हुए मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष व पूर्व विघायक प्रहलाद भारती ने कहा कि सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है हमें हमारे जीवन में हमेशा सकारात्मक होना आवश्यक है हम कोई भी कार्य यदि सकारात्मक होकर करेंगे तो उसक कार्य में अवश्य ही सफल होंगे व कार्य चाहे हमारे स्वास्थ्य का हो, हमारे व्यवसाय को हो या हमारी शिक्षा से सम्बन्धी हो।
राज्यमंत्री श्री प्रहलाद भारती ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश के विकास के लिये सकारात्मक सोच को लेकर कार्य कर रहे है जिसका परिणाम हम देष में चहूंमुखी विकास के रूप में देख रहे है श्री भारती ने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास की अनेक योजनाअेां का संचालन कर रही है वस केवल युवाओं को चाहिये कि उन योजनाओं का जन जन तक पहूंचाकर उन्हें लाभान्वित करावें। भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को विकास की योजनाओं से जोडने का सराहनीय कार्य कर रही है इससे पहले मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश पाठयपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती कार्यक्रम अध्यक्ष जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन,विशेष अतिथि चाइल्ड लाइन के सिटी समन्वयक सौरभ भार्गव, ग्राम पटवारी राकेश गुप्ता, प्रदुम्न गोस्वामी, इमरत सिंह पनवारी नेहरू युवा केन्द्र के पर्वेक्षक राजेन्द्र विजयवर्गीय, कार्यक्रम के संयोजक नेहरू युवा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, एनवायव्ही राकेश रावत, श्री प्रशान्त भटनागर आदि ने गांधी जी के चित्र पर मालार्पण किया।


नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजेन्द्र विजयवर्गीय ने कहा कि युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त व स्वस्थ युवाओं के सपने का साकार करने के लिये पूरे देश में युवाओं के लिये सकारात्मक जीवन शैली,फिट इंडिया व युवा कल्याण विषय पर कार्यक्रमों का प्रारम्भ किया है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि वक्ता कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि हम स्वस्थ्य रहेंगे व अपनी सोच को भी स्वस्थ रखेंगे तो हम बडे से बडे कार्य को सफलता से पूरा कर लेंगे जैसे यदि हम लक्ष्य बनायेंगे कि हमें भी बहुत बडा राजनेता या अधिकारी बनना है उस दिशा में सकारात्मकता के साथ कर्म करेंगे तो अवश्य ही हमें बडा राजनेता या अधिकारी बनने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती है। विशेष अतिथी सौरभ भार्गव और कार्यक्रम अध्यक्ष शिशु पाल सिंह ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक वासुदेव भार्गव,मुकेश धाकड़, दिनेश, विपिन चकराना, प्रदुम्न गोस्वामी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। नेहरू कार्यक्रम के संयोजक नेहरू युवा मण्डल सतेरिया के अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत ने कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811