फसल नुकसान के सर्वे के लिए बनाईं 47 टीमें:कृषि विभाग के अधिकारी, पटवारी, कोटवार कर रहे फसलों का सर्वे
शिवलाल यादव रायसेन
जिले में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बैमौसम बारिश और आंधी ओलावृष्टि से रबी सीजन की गेंहू चना आदि फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिले भर में 38.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रबी फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के लिए कलेक्टर अरविंद दुबे एसडीएम एलके खरे ,तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल ने 47 सर्वे टीमें बनाई है।जिन्होंने खेतों में पहुंच कर फाइनल सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। इस सर्वे के बाद जो रिपोर्ट सामने आएगी, उसी आधार पर किसानों को मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा।
रायसेन एसडीएम एलके सहित कृषि विभाग के अधिकारी एनपी सुमन एसएलआर विजय सराठिया व, पटवारी, सचिवों ने खेतों में पहुंच कर फसलों जायजा लिया। एसडीएम खरे तहसीलदार पटेल ने सांची ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनियाखेड़ी, रमपुरा केसरी, इमलिया, करमोदिया , खनपुरा, कोटरा, सालेरा सहित दो दर्जन से ज्यादा गांवों में पहुंचकर फसलों को देखा।
बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर अरविंद दुबे खुद भी मौके पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार पटेल रायसेन सहित पटवारियों कोटवारों को निर्देश भी दे रहे हैं कि जल्द से जल्द सर्वे कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर अरविंद दुबे का कहना है सर्वे के काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.