Let’s travel together.

पटवारी की बहाली के लिए महिलाओं ने विधायक सुरेंद्र पटवा के नाम सोपा ज्ञापन

0 386

 

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

एक हल्का पटवारी के कार्य प्रभावित गाँव के जन समुदाय द्वारा उसके निलंबन के विरोध में आज हल्का दाहोद की महिलाओं द्वारा भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के कार्यालय में पहुंचकर दाहोद हल्का पटवारी की बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा दाहोद ग्राम की महिलाओं का कहना है कि बिना किसी कारण जाने हमारे हल्का पटवारी विनीत शर्मा को सिर्फ परीक्षा केंद्र अध्यक्ष की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है हम चाहते हैं कि हमारे हल्का पटवारी का शीघ्र अति शीघ्र निलंबन निरस्त कर बहाल किया जाए । गौरतलब है कि हाईस्कूल परीक्षा के चलते हल्का पटवारी दाहोद की ड्यूटी मंडीदीप थाने में रखें प्रश्न पत्रों को लेकर समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए लगी थी 20 मार्च को भी हाई स्कूल के विद्यार्थियों की का पेपर था हल्का पटवारी विनीत शर्मा की गाड़ी पंचर होने के कारण वह परीक्षा केंद्र पर 10 मिनट देरी से पहुंचे लेकिन पेपर समय से शुरू हो इसके लिए उन्होंने अपने साथी पटवारी को यह जिम्मेदारी सौंपी और उनके साथी पटवारी ने समय से पेपर परीक्षा केंद्र पहुंचा दिए जिससे परीक्षा समय पर शुरू हो सकी इसके बावजूद हाईस्कूल परीक्षा केंद्राध्यक्ष ने हल्का पटवारी के परीक्षा केंद्र समय से ना पहुंचने की सीधे शिकायत जिला कलेक्टर रायसेन को कर दी जिसके बाद कलेक्टर रायसेन ने हल्का पटवारी दाहोद विनीत शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया इस कार्यवाही से दाहोद ग्राम के रहवासियों में खासी नाराजगी है जिसको लेकर आज करीब 60 महिलाओं ने भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के बंगले पर पहुंचकर नाराजगी जताते हुए हल्का पटवारी का निलंबन निरस्त कर पुनः हल्के पर बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा विधायक सुरेंद्र पटवा की अनुपस्थिति में उनके स्टाफ द्वारा ज्ञापन प्राप्त किया गया एवं शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन भी दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811