Let’s travel together.

किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

0 831

प्रदेश अध्यक्ष ने सिलवानी विश्राम गृह में पहुंचकर की प्रेस वार्ता

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का
सिलवानी नगर के बजरंग चौराहे पर प्रथम नगर आगमन पर जो की अल्प समय के लिए सागर से बरेली सुहागपुर जा रहे थे ।जहां बीच में नगर के बजरंग चौराहे पर सिलवानी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश राय, जयदीप पटैल सहित सभी किसान संघ के पदाधिकारियों ने बजरंग चौराहे पर फूल माला के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया ।स्वागत उपरांत उन्होंने अनगढ हनुमान मंदिर पर पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन प्राप्त कर कहां की पिछले वर्षों में सिलवानी के विभिन्न आंदोलनों में मेरा यही से हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ा कर ही आंदोलन की शुरुआत करता था ।आज सिलवानी आकर भगवान के दर्शन कर धर्म लाभ लिया। वही प्रदेश अध्यक्ष जी ने सिलवानी विश्राम गृह में पहुंचकर सभी किसान संघ के पदाधिकारी एवं सिलवानी के भाजपा नेताओं के बीच अपनी बात रखी और कहा कि आज किसानों के हितेषी की सरकार भाजपा सरकार है जिसमें लगातार माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा किसानों के हित में कार्य किए जा रहे हैं। जहां लोगों को पहले यूरिया खाद एवं अन्य चीजों के लिए किसानों को परेशान होना पड़ता था। लेकिन आज किसानों को समय पर और पूरी सहूलियत के साथ यूरिया खाद उपलब्ध हो रही है ।
मुझे याद है कि जहां पहले हमें 4 से 6 घंटे बिजली उपलब्ध होती थी और इसके लिए हमें लड़ाई लड़ना पड़ती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं मध्य प्रदेश के किसानों के शिवराजसिंह के शासनकाल में आज किसानों को 18 से 20 घंटे और कई जगह तो 24 घंटे लाइट उपलब्ध हो रही है। जहां सफलता के साथ व सिंचाई कर अपने कृषि कार्यों को सुचारु रुप से चला पा रहे हैं।


प्रेस वार्ता के दौरान उनसे सवाल किए गए कि कुछ किसानों को बीमा राशि कम पहुंच रही है जिस पर उन्होंने कहा कि हम इस पूरे मामले को दिखा लेते हैं अगर ऐसा हो रहा है तो गलत है वैसे मध्य प्रदेश शासन के नियम अनुसार जितनी राशि किसानों के खाते में पहुंचना चाहिए उतनी ही राशि पहुंचेगी। इसमें किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वही एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हम शुरुआत से किसानों के हित के लिए अपनी लड़ाई लड़ते आए हैं वह लड़ाई आज भी जारी है और आज हम किसानों के हित के लिए विभिन्न नवीन योजनाओं को धरातल पर ला रहे हैं। जिससे कि हमारे किसान भाई कृषि को लाभ का धंधा बना सके। वही जैविक खेती पर अधिक जोर देने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं ।किसानों को किस प्रकार की उपज बोई जाए, कौन से बीज का इस्तेमाल किया जाए,इस बात की भी चिंता शासन-प्रशासन कर रहा है ।आज हम पूरे देश में मध्य प्रदेश किसान एवं किसानी के मामले में नंबर वन पर है । वहीं जगह-जगह खरीदी केंद्र बनने के बाद से किसानों को उनकी उपज का सही दाम भी मिल जाए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश राय , संजय मस्ताना ,भाजपा युवा नेता जयदीप पटेल ,श्याम साहू ,मयंक रघुवंशी, गुड्डू भाई कंडक्टर, भूपेंद्र श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811