Let’s travel together.

यूपी के CM के ओएसडी की बेटी बनकर 13 लाख 50 हजार की ठगी, महिला गिरफ्तार

99

जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने खुद के पिता को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेषाधिकारी (ओएसडी) बताकर एक व्यक्ति से पैसे ठग लिए।

महिला ने की 13 लाख 50 हजार की ठगी

ठग महिला ने उत्तरप्रदेश विधानसभा में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 13 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है। हनुमानगढ़ पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को हनुमानगढ़ जिले में भेयसरी गांव निवासी नरेंद्रपाल ने कुलदीप और उसकी पत्नी रवीना के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था।

मजदूरी करता है पीड़ित

नरेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी करता है। साथ ही कभी-कभी गाड़ी चलाता है। डेढ़ माह पूर्व उसके गांव के इंद्रपाल जाट ने अपने परिचित कुलदीप और उसकी पत्नी रवीना को मेरठ छोड़कर आने के लिए कहा। वे दोनों इंद्रपाल के घर आए हुए थे। इस पर वह उन्हे मेरठ जिले के चंदौली गांव छोड़ने गया। इस दौरान उसका परिचय कुलदीप व रवीना से हो गया। रवीना ने नरेंद्र को बताया कि उसके पिता उत्तरप्रदेश के सीएम के ओएसडी हैं। इस पर नरेंद्र ने उसे अपने भांजे व भतीजे को नौकरी लगाने के लिए कहा।

उत्तरप्रदेश विधानसभा में नौकरी लगाने का दिया आश्वासन

रवीना ने भतीजे प्रवीण व भांजे आशीष को उत्तरप्रदेश विधानसभा में नौकरी लगाने का आश्वासन दिया। नौकरी लगवाने के बदले 20 लाख की मांग की। इसमें से 70 फीसदी पेशगी एवं 30 प्रतिशत नौकरी लगने के बाद देने की बात कही। झांसे में आए नरेंद्र ने रवीना के खाते में 13 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसी दौरान नरेंद्र को पता चला कि कुलदीप और रवीना ने हनुमानगढ़ जिले के ही रावतसर में दो लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर पैसे ले चुके हैं।

मामले का पता चलने पर पुलिस को दी जानकारी

नरेंद्र ने उन्हे पैसे लौटाने क लिए कहा, लेकिन दोनों ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। नरेंद्र ने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि रवीना और कुलदीप लोगों को ठगने का काम करते हैं। इस पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन से रवीना को गिरफ्तार किया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811